न्यूजीलैंड-भारत के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क पर खेला जा रहा है। मैच के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली गुस्से में मैदान पर अंपायर से भिड़ गए। ऑस्ट्रेलियाई फील्ड अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफॉर्ड पर विराट कोहली बूरी तरह से गुस्से में बरस पड़े। दरअसल, अंपायर के फैसले को रीव्यू करने के लिए खिलाड़ी को 15 सेकंड का समय मिलता है। मैच के दौरान कीवी बल्लेबाज हेनरी निकल्स ने 15 सेकंड का समय समाप्त हो जाने के बाद डीआरएस लिया, जिसे अंपायर ने मंजूर भी कर लिया। इसी बात को लेकर विराट गुस्से में अंपायर से उलझ पड़े।
IND vs NZ: मैदान पर अंपायर ने तोड़ा नियम, गुस्से में उलझ पड़े कप्तान कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन