फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan won by 45 runs against australia in Zimbabwe Twenty20 Tri-Series at Harare

फखर जमान की तूफानी पारी के सामने ऑस्ट्रेलिया हुआ ढेर, पाक ने विशाल अंतर से जीता मैच

Thu, 05 Jul 2018 05:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
Pakistan won by 45 runs against australia in Zimbabwe Twenty20 Tri-Series at Harare
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया

फखर जमान (73*) की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 45 रनों से हरा दिया। गुरुवार को हरारे में खेले गए जिम्बाब्वे टी-20 ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। जिसके जवाब में कंगारू टीम 149 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए फखर जमान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने  42 गेंदो में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 73 रन की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा मिले 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को डार्सी शॉर्ट और आरोन फिंच ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन 29 रन के स्कोर पर कंगारू टीम का पहला विकेट आरोन फिंच (16) के रूप में गिरा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ट्राविस हेड ने शॉर्ट के साथ मिल पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन फहीम अशरफ ने उन्हें 7 रन के स्कोर पर चलता किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेट जल्दी-जल्दी गिरने लगे। 100 रन के भीतर कंगारू टीम के 6 विकेट गिर चुके थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोई भी बल्लेबाजी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाए। कंगारू टीम की तरफ से डॉर्सी शॉर्ट ने 28 रन बनाए। इसके अलावा फिंच (16), मैक्सवेल (11) स्टोइनिश (16),अगर (11), टाई (12*) और एलेक्स केरी (37*) ने नाबाद रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट शाह अफरीदी ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 195 रन का लक्ष्य दिया था।  पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से फकर जमान ने 42 गेंदो में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 73 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा हुसैन तलत (30), सरफराज अहमद (14), शोएब मलिक (27) और आसिफ अली ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एंड्रयू टाई ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed