{"_id":"6a080110bb9b50b87a09f1b5","slug":"pakistan-s-fatima-sana-scores-fastest-women-s-t20i-fifty-broke-richa-ghosh-sophie-devine-phoebe-record-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK W vs ZIM W: पाकिस्तान की फातिमा ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज पचासा लगाया, ऋचा का रिकॉर्ड टूटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK W vs ZIM W: पाकिस्तान की फातिमा ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज पचासा लगाया, ऋचा का रिकॉर्ड टूटा
Sat, 16 May 2026 11:01 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 May 2026 11:01 AM IST
सार
महिला टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान की फातिमा सना ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। फातिमा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।
विज्ञापन
फातिमा सना
- फोटो : IANS
विस्तार
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है। फातिमा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। फातिमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 326 का रहा। फातिमा ने सोफी डिवाइन, फोएबे लिचफील्ड और ऋचा घोष के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया है।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर टूटा फातिमा का कहर
सना 17वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरीं और उन्होंने क्रीज पर आते के साथ ही चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। उन्होंने मिचेल मावुंगा की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। सना ने पारी के 19वें ओवर में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नोमवेलो सिबांडा के खिलाफ 24 रन बटोरे। इस ओवर में सना ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान की तूफानी पारी के दम पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर स्कोरबोर्डपर 223 रन लगाए, जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, सीरीज के पहले टी20 में पाकिस्तान ने 237 रन बनाए थे, जो इस फॉर्मेट में टीम का सबसे बड़ा टोटल है। सना के अलावा पाकिस्तान की ओर से सायरना जबीन ने 32 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि आयशा जफर ने 28 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया।

फातिमा ने निदा डार को पीछे छोड़ा
फातिमा सना से पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड निदा डार के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। साल 2026 में सना की हालिया फॉर्म कमाल की रही है। वह पाकिस्तान की ओर से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही हैं। पांच पारियों में सना 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 229 रन बना चुकी हैं। पाकिस्तान से मिले 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम सिर्फ 90 रन बनाकर ढेर हो गई और मेजबान टीम ने मैच को 133 रनों से अपने नाम किया।