IND Inning
25/0 (2.2 ov)
Sanju Samson 6(5)*
Abhishek Sharma 19 (9)
WI elected to bowl
{"_id":"578c6ad44f1c1b9032c4bcfc","slug":"pakistan-defeats-england-at-lords-claiming-their-1st-win","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने क्रिकेट के 'मक्का' में रचा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान ने क्रिकेट के 'मक्का' में रचा इतिहास
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
पाकिस्तान ने क्रिकेट के मक्का में कमाल करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 75 रन से हराकर पाकिस्तान ने 20 सालों में लॉर्ड्स के मैदान में अपनी पहली जीत दर्ज की।
283 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान ने 207 रन पर ऑलआउट कर दिया। सीरीज का पहला टेस्ट जीतकर पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
इस जीत में कप्तान मिस्बाह-उल-हक़ के शतक और यासिर शाह की शानदार बॉलिंग की मुख्य भूमिका रही। इस ऐतिहासिक जीत में यासिर ने 10 विकेट लिए।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान के निचले क्रम के बल्लेबाजों को जल्दी ही चलता कर दिया और मेजबान टीम को 283 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन राहत अली ने शुरुआत में 36 रन देकर 3 विकेट लेकर पाकिस्तान को राहत दी। इसके बाद इंग्लैंड के पास यासिर की स्पिन का कोई जवाब नहीं था। दूसरी पारी में यासिर ने चार विकेट लिए।

Trending Videos
शुरु में ही बह गई इंग्लैंड की बल्लेबाजी
पहली पारी में 67 रनों की बढ़त इस मैच में काफी निर्णायक साबित हुई। हालांकि इंग्लिश कप्तान एलेस्टर कुक ने बेहतरीन चौके के साथ पारी का आगाज़ किया, मगर राहत ने दूसरे ही ओवर में उन्हें चलता कर दिया।
इसके बाद एलेक्स हेल्स भी 16 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल दिए। जो रूट भी 11 गेंदो का ही सामना कर सके। लंच तक पाकिस्तान के गेंदबाजों को और कोई विकेट नहीं मिला।
जेम्स विन्स, गैरी बैलेंस और जॉनी बैरस्टॉ अच्छी शुरुआत को लंबी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। हालांकि चाय तक इंग्लैंड 155 रन बनाकर अपने 6 विकेट खो चुका था। बैरस्टॉ और क्रिस वोक्स ने टीम खासा संघर्ष किया, मगर दोनों पाकिस्तान से जीत को दूर ले जाने में असफल रहे। इंग्लैंड के जेक बॉल के आउट होते पाकिस्तान की टीम ने इतिहास रच दिया और 75 रन से मैच जीत लिया।