{"_id":"626939cbe35b05082a55866b","slug":"pakistan-cricketers-may-get-up-to-15-hike-in-salaries-and-fees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के लिए खुशखबरी, मासिक सैलरी और फीस में हो सकती है 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के लिए खुशखबरी, मासिक सैलरी और फीस में हो सकती है 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी
Wed, 27 Apr 2022 06:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:10 PM IST
सार
मौजूदा समय में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर 20 पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। इनका कॉन्ट्रैक्ट 30 जून को खत्म हो रहा है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को शफल, प्रमोट और डिमोट करने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अपने खिलाड़ियों को खुशखबरी दे सकता है। बोर्ड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर मौजूद खिलाड़ियों की सैलरी और फीस को 10 से 15 फीसदी तक बढ़ाने पर फैसला कर रहा है। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामलो को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।
मौजूदा समय में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर 20 पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। इनका कॉन्ट्रैक्ट 30 जून को खत्म हो रहा है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को शफल, प्रमोट और डिमोट करने पर भी विचार किया जा रहा है। ऐसे में अलग-अलग कैटेगरी में खिलाड़ियों को शफल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक जून को नया कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया जाएगा।

बाएं हाथ के ऑलराउंडर खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर और हरीस रऊफ को कॉन्ट्रैक्ट में प्रमोट किया जा सकता है। वहीं, पूर्व कप्तान सरफराज अहमद, लेग स्पिनर यासिर शाह को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किया जा सकता है।
पाकिस्तान का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। टीम को हाल ही में अपने घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टी-20 मैच को ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से जीता था।