{"_id":"5e9600e78ebc3e711a36cd80","slug":"pakistan-cricket-board-does-not-need-india-to-survive-says-chief-ehsan-mani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी को वजूद बनाए रखने के लिए भारत की जरूरत नहीं: एहसान मनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी को वजूद बनाए रखने के लिए भारत की जरूरत नहीं: एहसान मनी
Tue, 14 Apr 2020 11:58 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा है कि बोर्ड को को राजस्व में भारी हानि हुई है, लेकिन उसे अपना वजूद बनाए रखने और वित्तपोषण के लिए भारत की जरूरत नहीं है। बीसीसीआई को ‘विश्वास के काबिल नहीं’ बताते हुए मनी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इतना मजबूत है कि भारत से द्विपक्षीय सीरीज खेले बिना बने रह सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने पीसीबी के मीडिया विभाग द्वारा जारी पॉडकास्ट में कहा, ‘मुझे पता हैकि भारत खेलना ही नहीं चाहता। हमें उनके बिना ही योजना बनानी होगी। एक या दो बार हमारे साथ खेलने का वादा करके उसने ऐन मौके पर हाथ खींच लिए।’
विज्ञापन
मुंबई पर 2008 के आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पूर्ण द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। मनी ने कहा, ‘हम उनके खिलाफ आईसीसी टूर्नमेंटों और एशिया कप में खेल रहे हैं जो काफी है। हमारी दिलचस्पी क्रिकेट खेलने में हैं।हम सियासत और खेल को अलग रखना चाहते हैं।’
विज्ञापन