NZ 1st Inning
203/5 (66 ov)
Glenn Phillips 72(124)*
Henry Nicholls 95 (183)
Day 1 - Session 3, IND elected to bowl
{"_id":"646f2f0d8a265f775f099938","slug":"pakistan-captain-babar-azam-sports-bike-ride-sparks-safety-concerns-in-fans-social-media-reactions-ipl-2023-2023-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: पाकिस्तान के बाबर आजम ने चलाई सुपर-बाइक, फैंस बोले- ए भाई! जरा देख के चलो, कप्तानी से भी हटाने की मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: पाकिस्तान के बाबर आजम ने चलाई सुपर-बाइक, फैंस बोले- ए भाई! जरा देख के चलो, कप्तानी से भी हटाने की मांग
Thu, 25 May 2023 03:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 25 May 2023 03:53 PM IST
सार
बाबर ने बाइक राइड के दौरान हेलमेट पहन रखा था। हालांकि, कई फैंस का मानना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा के साथ अनावश्यक जोखिम नहीं उठाना चाहिए, खासकर तब जब पाकिस्तान को इस साल के अंत में एशिया कप के साथ-साथ वनडे विश्व कप में भाग लेना है।
विज्ञापन
बाबर आजम स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक तरफ जहां भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी खिलाड़ी इन दिनों मिले ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में बाबर आजम ने सुपर-बाइक राइड करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस पर फैंस उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
दरअसल, बाबर आजम बीएमडब्ल्यू की स्पोर्ट्सबाइक पर लाहौर की सड़कों पर राइड करने पहुंचे। इसके बाद उनके फैंस ने उनकी सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। बाबर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें एक लाल रंग की स्पोर्ट्सबाइक की सवारी करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबर ने बाइक राइड के दौरान हेलमेट पहन रखा था। हालांकि, कई फैंस का मानना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा के साथ अनावश्यक जोखिम नहीं उठाना चाहिए, खासकर तब जब पाकिस्तान को इस साल के अंत में एशिया कप के साथ-साथ वनडे विश्व कप में भाग लेना है। बाबर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- रेडी..सेट गो!
Ready, set, GO! 🏍️ pic.twitter.com/BvwwiFuVCG
— Babar Azam (@babarazam258) May 24, 2023
पाकिस्तान के खालिद मिनहास नाम के यूजर ने लिखा- आप हमारे लिए बहुत बहुमुल्य हैं भाई, कृपया बाइक राइड न करें। वहीं, फरीद खान नाम के यूजर ने लिखा- वर्ल्ड कप तक कोई बाइक मत चलाएं, प्लीज। कोई रिस्त मत लें कप्तान। एक और यूजर ने लिखा- हमें पांच महीने में वर्ल्ड कप खेलना है और बाबर ऐसे खतरनाक काम कर रहे हैं। उन्हें इस गैरजिम्मेदाराना हरकत के लिए कप्तानी से हटाएं।
ऋषभ पंत कार दुर्घटना का शिकार हुए
दरअसल, पिछले साल भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक गंभीर कार दुर्घटना में शामिल रहे थे। कार दुर्घटना में उन्हें लगी चोटों के कारण तब से वह एक्शन से बाहर हैं। पंत आईपीएल के मौजूदा संस्करण के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से भी बाहर हो चुके हैं। हाल ही में पंत को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में देखा गया। यह दर्शाता है कि उन्होंने अपना रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है। पंत को ठीक होने में कुछ और महीने का वक्त लग सकता है। इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए जून में टीम चुने जाने की संभावना है। ऐसे में पंत विश्व कप से भी बाहर रह सकते हैं।
