फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Captain babar Azam gives his man of the match award to Khushdil Shah wins million hearts

PAK vs WI: शतकीय पारी खेलने के बाद बाबर आजम ने जीता सभी का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 09 Jun 2022 12:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 12:06 PM IST
सार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शतकी पारी खेलने के बाद मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने से मना कर दिया। उन्होंने खुशदिल शाह को यह अवॉर्ड दिया और लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Pakistan Captain babar Azam gives his man of the match award to Khushdil Shah wins million hearts
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में बाबर आजम ने शानदार शतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 107 गेंदों में 103 रन की कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम की जीत की नींव रखी। यह उनके वनडे करियर का 17वां शतक था और इस शतक के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। बल्ले से कमाल करने के बाद बाबर आजम ने अपनी बात से भी सभी का दिल जीत लिया। अब मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चारो तरफ उनकी तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन


मैच के बाद बाबर आजम को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था, लेकिन उन्होंने यह अवॉर्ड खुशदिल शाह को दे दिया। इसके बाद बाबर आजम की खासी तारीफ हो रही है। अवॉर्ड प्रजेंटेटर ने मैन ऑफ द मैच चुने गए बाबर आजम को गेंद में हस्ताक्षर करने को कहा था, लेकिन वो गेंद की बजाय माइक के पास पहुंच गए। इस पर प्रेंजेटेटर ने कहा कि आपको गेंद में हस्ताक्षर करना है। इसके बाद बाबर ने बताया कि वो अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड खुशदिल शाह को देना चाहते हैं। उनका यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

खुशदिल को क्यों दिया मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड
बाबर आजम ने इस मैच में शतक लगाकर पाकिस्तान की जीत की नींव रखी थी, लेकिन अंत में तूफानी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने का काम खुशदिल शाह ने किया था। उन्होंने सिर्फ 41 रन बनाए थे, लेकिन उनकी यह पारी मैच में किसी शतक से कम जरूरी नहीं थी। खुशदिल ने सिर्फ 23 गेंद में चार छक्के और एक चौका लगाकर अपनी टीम को जीत के पार पहुंचाया था। टीम की जीत में उनका योगदान सबसे ज्यादा था। इसी वजह से बाबर आजम ने खुशदिल को यह अवॉर्ड दिया। 

पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। नौ रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया था। इसके बाद शाई होप और शमराह ब्रूक्स ने मिलकर पारी संभाली और 154 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ब्रूक्स ने 70 और शाई होप ने 127 रन बनाए। इसके बाद कप्तान पूरन ने 21 रोवमन पॉवेल ने 32 और रोमारियों शेफर्ड ने 25 रन की उपयोगी पारियां खेलकर अपनी टीम का स्कोर 305 तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए हरीस रऊफ ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। शाहीन अफरीदी के नाम दो, मोहम्मद नवाज और शादाब खान के नाम एक-एक विकेट रहा।

306 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं थी। 26 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। इसके बाद इमाम उल हक और कप्तान बाबर ने दूसरे विकेट के लिए 103 रन जोड़े और अपनी टीम के लिए मैच बना दिया। इमाम 65 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन बाबर जमे रहे और 103 रन की पारी खेलकर वापस लौटे। यह उनके वनडे करियर का 17वां शतक था। उन्होंने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के साथ भी 108 रन की साझेदारी की। रिजवान ने 59 रन बनाए। अंत में खुशदिल शाह ने 23 गेंद पर 41 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के पार पहुंचाया। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेप ने दो विकेट लिए। 

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed