फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan broke sequence of four defeats Afridi and Fakhar led the victory Bangladesh out of World Cup 2023

PAK vs BAN: पाकिस्तान ने चार हार का क्रम तोड़ा, अफरीदी और फखर ने दिलाई जीत; बांग्लादेश विश्व कप से हुआ बाहर

Tue, 31 Oct 2023 09:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Tue, 31 Oct 2023 09:43 PM IST
सार

बांग्लादेश की टीम सात मैचों में छठी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों मैचों में जीत के बाद वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। हालांकि, इसके लिए उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
Pakistan broke sequence of four defeats Afridi and Fakhar led the victory Bangladesh out of World Cup 2023
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान ने विश्वकप में पिछले चार मुकाबलों से मिलती आ रही हार का क्रम तोड़ दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उसने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम सात मैचों में छठी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों मैचों में जीत के बाद वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। हालांकि, इसके लिए उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेशी टीम 45.1 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश अब श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन

Pakistan broke sequence of four defeats Afridi and Fakhar led the victory Bangladesh out of World Cup 2023
फखर जमान - फोटो : सोशल मीडिया
फखर ने की शानदार वापसी
पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। अब्दुल्ला शफीक ने 68 रन बनाए। जमान और शफीक ने पहले विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत दिलाई। फखर पिछले कुछ मैचों में खराब फॉर्म के कारण नहीं खेले थे। उन्हें इमाम उल हक की जगह शामिल किया गया। फखर ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और टीम को जीत दिलाई।

नहीं चला बाबर का बल्ला
कप्तान बाबर आजम का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं, लेकिन एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। बाबर नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने मैच को समाप्त किया। रिजवान 26 और इफ्तिखार 17 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए तीन विकेट मेहदी हसन मिराज ने लिए।
विज्ञापन

Pakistan broke sequence of four defeats Afridi and Fakhar led the victory Bangladesh out of World Cup 2023
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
वसीम और शाहीन ने लिए तीन-तीन विकेट
इससे पहले बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन महमूदुल्ला ने बनाए। उन्होंने 56 रन की पारी खेली। लिटन दास 45, कप्तान शाकिब अल हसन 43 और मेहदी हसन मिराज 25 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ को दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

बांग्लादेश ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया न्यूनतम स्कोर
इससे पहले शाहीन शाह आफरीदी (3/23) की घातक गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की पारी 45.1 ओवर में 204 रन पर सिमट गई। यह विश्वकप में बांग्लादेश का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उसने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम 221 रन बनाए थे। महमूदुल्लाह (56) ने वनडे में 28वां अर्धशतक लगाते हुए लिटन दास (45) के साथ 79 रन की साझेदारी की, जबकि कप्तान शाकिब अल हसन ने 43 रन बनाए।
विज्ञापन

Pakistan broke sequence of four defeats Afridi and Fakhar led the victory Bangladesh out of World Cup 2023
महमूदुल्लाह - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती तीन विकेट 23 रन पर गिरे
इस मैच से पहले पावरप्ले में महज दो विकेट लेने वाले शाहीन ने पहले ही ओवर में तंजिद हसन (0) को आउट कर दिया। अगले ओवर में उन्होंने नजमुल हुसैन (4) को मीर के हाथों कैच करा बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 6 रन कर दिया। रऊफ ने मुशफिकुर (5) को आउट कर बांग्लादेश को मुश्किल में डाल दिया, लेकिन शाहीन के गेंदबाजी से हटने के बाद लिटन और प्रोन्नत कर नंबर पांच पर भेजे गए महमूदुल्लाह ने बांग्लादेश को संभाला। जब लगा कि दोनों टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाएंगे, तभी लिटन (45) इफ्तिखार की गेंद पर आगा को बेहद आसान कैच दे बैठे। शाहीन ने दूसरे स्पैल में आते ही खतरनाक दिख रहे महमूदुल्लाह को बोल्ड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed