{"_id":"13b2ceb2-4ec7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-beat-india-by-5-wickets-to-take-series-lead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक गेंदबाज रहे हीरो, भारतीय बल्लेबाज रहे जीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक गेंदबाज रहे हीरो, भारतीय बल्लेबाज रहे जीरो
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Dec 2012 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराकर मेजबान से इस फॉर्मेट में कभी नहीं जीतने के इतिहास को बदल डाला। इस मैच में पाक गेंदबाजों ने जहां हीरों की भूमिका निभाई तो भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज पूरी तरीके से जीरो साबित हुए।
विज्ञापन
भारतीय बल्लेबाज रहे जीरो
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अजिंक्य रहाणे (42) और गौतम गंभीर (43) ने अच्छी शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 77 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। जब यह सलामी आउट हुए तो भारत को स्कोर 13वें ओवर में 90 रन था। टी20 फॉर्मेट में ऐसी अच्छी शुरुआत के बाद भी भारत की मजबूत बैटिंग ऑर्डर धराशाई हो गई।
विज्ञापन
विराट कोहली, एमएस धोनी, युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे विशेषज्ञ बल्लेबाज तोहफे में विकेट गंवाते दिखे। वहीं रोहित शर्मा को आखिरी ओवर तक बैटिंग करने की जरूरत थी तो वे गैरजिम्मेदराना तरीके से 2 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए। जिससे भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 133 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
पाकिस्तानी गेंदबाज रहे हीरो
गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी जब क्रीज पर टिके हुए थे तो पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और दोनों को कम ही मौकों पर खुलकर शॉट्स मारने दिए। इन दोनों के आउट होते ही पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारत के किसी भी बल्लेबाज को कमजोर गेंदें नहीं डाली जिससे बल्लेबाज जबरदस्ती के शॉट्स लगाने के फेर में अपना विकेट गंवाते दिखे।
फुल स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
भारत की ओपनिंग जोड़ी ने 85 रनों का योगदान किया जबकि बाकी के सात बल्लेबाज मिलकर केवल 48 रन बना सके। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदाबाज उमर गुल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। वहीं स्पिनर सईद अजमल ने दो जबकि मोहम्मद इरफान और शाहिद अफरीदी को एक-एक विकेट मिला।