फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs SA Test: Shaun Pollock makes big blunder on commentary said Shan Masood, captain of India

PAK vs SA: 'भारत के कप्तान शान मसूद', कमेंट्री के दौरान फिसली शॉन पोलॉक की जुबान; Video देखकर छूट जाएगी हंसी

Sun, 12 Oct 2025 08:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 Oct 2025 08:27 PM IST
सार

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और कमेंटेटर शॉन पोलॉक ने लाइव कमेंट्री के दौरान बड़ी गलती कर दी। उन्होंने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद को गलती से 'भारत का कप्तान' कह दिया।

विज्ञापन
PAK vs SA Test: Shaun Pollock makes big blunder on commentary said Shan Masood, captain of India
शान मसूद-शॉन पोलॉक - फोटो : ICC-ANI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर और कमेंटेटर शॉन पोलॉक ने उस वक्त सभी को चौंका दिया जब उन्होंने पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद को 'भारत का कप्तान' कहकर बुलाया। दरअसल, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर में खेला जा रहा है। इस मैच में कमेंट्री के दौरान शॉन पोलॉक ने बड़ी गलती कर दी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

शॉन पोलॉक की फिसली जुबान
पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और कमेंटेटर शॉन पोलॉक ने लाइव कमेंट्री के दौरान बड़ी गलती कर दी। उन्होंने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद को गलती से 'भारत का कप्तान' कह दिया। यह घटना तब हुई जब पाकिस्तान की पहली पारी का 39वां ओवर खत्म हुआ था। पोलॉक ने दर्शकों में एक फैन को 'किंग बाबर' लिखा पोस्टर पकड़े देखा। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि प्रशंसक चाहते हैं कि उनके कप्तान आउट हो जाएं ताकि बाबर आजम बल्लेबाजी करने आएं। लेकिन इसी दौरान उनसे ज़ुबान फिसल गई और उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग चाहते हैं शान मसूद, भारत के कप्तान, आउट हो जाएं ताकि बाबर क्रीज पर आएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मसूद ने 76 और बाबर ने 23 रन बनाए
इस मैच में शान मसूद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाए, लेकिन 48वें ओवर में उन्हें प्रेनेलन सुब्रायन ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद जब बाबर आज़म मैदान में उतरे तो पूरा स्टेडियम 'बाबर-बाबर' के नारों से गूंज उठा। हालांकि, बाबर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वह साइमन हार्मर का शिकार बन गए और 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

दिन का अंत पाकिस्तान ने पांच विकेट पर 313 के स्कोर के साथ किया। मोहम्मद रिजवान (62)* और सलमान आगा (52)* नाबाद रहे और दोनों ने मिलकर 114 रनों की साझेदारी की। इससे पहले इमाम-उल-हक ने शानदार 93 रन बनाए, लेकिन वह शतक पूरा नहीं कर पाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए सेनुरन मुथुस्वामी ने दो विकेट लिए जबकि कगिसो रबाडा, प्रेनेलन सुब्रायन और साइमन हार्मर को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed