{"_id":"636b1df0f21ff712f867eedb","slug":"pak-vs-nz-t20-world-cup-2022-weather-forecast-sydney-cricket-ground-pitch-report-news-update-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs NZ Sydney Weather: क्या पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में बारिश डालेगी खलल? ऐसा रहेगा सिडनी में मौसम का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs NZ Sydney Weather: क्या पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में बारिश डालेगी खलल? ऐसा रहेगा सिडनी में मौसम का हाल
Wed, 09 Nov 2022 08:57 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 09 Nov 2022 08:57 AM IST
सार
इस टूर्नामेंट में कुल सात मैचों पर बारिश का असर देखने को मिला। इनमें से चार मुकाबले रद्द हो गए। अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-12 में न्यूजीलैंड का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पाकिस्तान के एक मैच में भी बारिश ने खलल डलल था।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में बुधवार (नौ नवंबर) को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 42 मैचों के बाद चार टीमें अंतिम-4 में पहुंची हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा भारत-इंग्लैंड की टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंची हैं। दोनों के बीच गुरुवार को एडिलेड में दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में कुल सात मैचों पर बारिश का असर देखने को मिला। इनमें से चार मुकाबले रद्द हो गए। अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-12 में न्यूजीलैंड का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पाकिस्तान के मैच में भी बारिश ने खलल डलल था। बाबर आजम की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर जीती थी। अब प्रशंसकों को इस बात की चिंता है कि कहीं पहले सेमीफाइनल में बारिश न खलल डाल दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को कैसा रहेगा सिडनी का मौसम?
वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहेगा। तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सिडनी में सुबह-सुबह बारिश के आसार है, लेकिन दोपहर से मौसम ठीक रहेगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच पूरा मैच खेला जा सकता है। सिडनी में यह मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा। भारत में उस समय दोपहर के 1:30 बज रहे होंगे।
ये भी पढ़ें: PAK vs NZ T20 Live Streaming: आज सेमीफाइनल में होगी पाकिस्तान-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें मैच

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
(सोर्स- वेदर डॉट कॉम)
| सिडनी में समय | बारिश का कितना अनुमान |
| शाम 7:00 बजे | 1 फीसदी |
| रात 8:00 बजे | 1 फीसदी |
| रात 9:00 बजे | 2 फीसदी |
| रात 10:00 बजे | 2 फीसदी |
| रात 11:00 बजे | 3 फीसदी |
अगर बारिश हुई थी तो क्या होगा?
आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा है। अगर पहले दिन मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मुकाबला वहीं से शुरू होगा। सेमीफाइनल के दिन मैच पूरा नहीं होता है तो जिस ओवर में खेल रुकेगा, अगले दिन वहीं से शुरू होगा। यदि किसी टीम ने पहले 11 ओवर में दो विकेट पर 80 रन बनाए और बारिश के कारण मैच उस दिन नहीं हो पाया तो वही टीम अगले दिन उसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी। अगर दूसरे दिन भी बारिश हुआ और मैच पूरा नहीं हुआ तो सुपर-12 में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें: PAK vs NZ T20 Playing 11: सिडनी में पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगी न्यूजीलैंड की टीम, जानें संभावित प्लेइंग-11

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, मार्टिन गप्टिल, एडम मिल्ने, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, हैदर अली, आसिफ अली।