भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वैसे तो जब भी मुकाबले हुए हैं, वो रोमांचक और यादगार ही रहे हैं। खासकर अगर क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप की बात करें तो आज भी लोगों के जहन में साल 2001 का वो कोलकाता टेस्ट ही होगा जिसमें वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की 376 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई थी और ऑस्ट्रेलिया को जीते हुए मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
हालांकि ऐसा नहीं है क्योंकि उससे पहले भी एक बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी थी और कंगारुओं को उनकी चौथी सबसे बड़ी हार भेंट की थी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी।
2 of 5
ईडन गार्डन स्टेडियम
- फोटो : ट्विटर
आज से ठीक 22 साल पहले साल 1998 में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ चौथी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। संयोग से उस वक्त भी मैदान कोलकाता का ईडन गार्डन ही था।
3 of 5
जवागल श्रीनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे थी। इसके बाद कोलकाता में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ और सौरव गांगुली की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम मात्र 233 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग ने अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं भारत की तरफ से श्रीनाथ, कुंबले और गांगुली ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में भारतीय टीम ने अपने टॉप के पांच बल्लेबाज (लक्ष्मण, सिद्धू, द्रविड़, तेंदुलकर और गांगुली) की अर्धशतकीय पारी और कप्तान अजहरुद्दीन की 163 रन की नाबाद पारी की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 633 रन का पहाड़ खड़ा किया और पारी घोषित कर दी।
5 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : BCCI
वहीं फिर से बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुंबले की घुटने टेक दिए और पूरी टीम मात्र 181 रन पर ऑलआउट हो गई और मेजबान भारत ने मैच कोई एक पारी और 219 रनों से अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में भारत की तरफ से अनिल कुंबले ने सर्वाधिक पांच और जवागल श्रीनाथ ने तीन विकेट अपने नाम किए।