{"_id":"5e75f2748ebc3e6f9265e6b3","slug":"on-this-day-azharuddin-shines-as-australia-faces-heaviest-post-war-defeat-by-india-in-kolkata-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 साल पहले आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया को मिली थी चौथी सबसे बड़ी हार, कोलकाता टेस्ट में भारत ने चटाई थी धूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
22 साल पहले आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया को मिली थी चौथी सबसे बड़ी हार, कोलकाता टेस्ट में भारत ने चटाई थी धूल
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 21 Mar 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वैसे तो जब भी मुकाबले हुए हैं, वो रोमांचक और यादगार ही रहे हैं। खासकर अगर क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप की बात करें तो आज भी लोगों के जहन में साल 2001 का वो कोलकाता टेस्ट ही होगा जिसमें वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की 376 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई थी और ऑस्ट्रेलिया को जीते हुए मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
हालांकि ऐसा नहीं है क्योंकि उससे पहले भी एक बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी थी और कंगारुओं को उनकी चौथी सबसे बड़ी हार भेंट की थी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी।
2 of 5
ईडन गार्डन स्टेडियम
- फोटो : ट्विटर
आज से ठीक 22 साल पहले साल 1998 में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ चौथी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। संयोग से उस वक्त भी मैदान कोलकाता का ईडन गार्डन ही था।
3 of 5
जवागल श्रीनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे थी। इसके बाद कोलकाता में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ और सौरव गांगुली की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम मात्र 233 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग ने अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं भारत की तरफ से श्रीनाथ, कुंबले और गांगुली ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mohammad azharuddin
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में भारतीय टीम ने अपने टॉप के पांच बल्लेबाज (लक्ष्मण, सिद्धू, द्रविड़, तेंदुलकर और गांगुली) की अर्धशतकीय पारी और कप्तान अजहरुद्दीन की 163 रन की नाबाद पारी की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 633 रन का पहाड़ खड़ा किया और पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : BCCI
वहीं फिर से बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुंबले की घुटने टेक दिए और पूरी टीम मात्र 181 रन पर ऑलआउट हो गई और मेजबान भारत ने मैच कोई एक पारी और 219 रनों से अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में भारत की तरफ से अनिल कुंबले ने सर्वाधिक पांच और जवागल श्रीनाथ ने तीन विकेट अपने नाम किए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।