फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में खेलेगा 48 साल का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, कोच से भी 10 साल ज्यादा है उम्र

Fri, 20 Dec 2019 10:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 20 Dec 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Oldest player IPL 2020, Praveen Tambe is 1o year older then KKR coach Brendon Mccullum
प्रवीण तांबे और ब्रैंडन मैकुलम - फोटो : ट्विटर

प्रवीण तांबे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को 13वें सीजन के लिए खरीदा। इस तरह यह स्पिनर IPL 2020 का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गया। केकेआर ने 20 लाख की बेस प्राइस में अनुभवी स्पिनर प्रवीण तांबे को अपने साथ जोड़ा। प्रवीण तांबे पहले ही इस टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। ऐसे में जब वह केकेआर की प्लेइंग XI में शामिल होंगे तो दोबारा अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

Oldest player IPL 2020, Praveen Tambe is 1o year older then KKR coach Brendon Mccullum
प्रवीण तांबे और ब्रैंडन मैकुलम - फोटो : ट्विटर

KKR के कोच से भी 10 साल बड़े हैं तांबे

मूलत: महाराष्ट्र से आने वाले लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने साल 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था। जहां उनकी उम्र 48 साल हैं तो कोलकाता नाइटराइजर्स के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम की आयु 38 साल है। प्रवीण तांबे ने अपना करियर ही 40 साल से ज्यादा की उम्र में शुरू किया था। तांबे ने 2013 तक किसी फर्स्ट क्लास साइड तक के लिए कोई बड़ा मैच तक नहीं खेला था, लेकिन 2013 में राहुल द्रविड़ की नजर उन पर पड़ी और द्रविड़ ने 41 साल के तांबे को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए चुन लिया।

Oldest player IPL 2020, Praveen Tambe is 1o year older then KKR coach Brendon Mccullum

तब तक वे आईपीएल के दौरान एक अधिकारी के तौर पर काम करते थे। आईपीएल के बाद तांबे चैम्पियंस लीग में भी खेले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। आईपीएल में सफलता के बाद ही 42 साल की उम्र में उन्हें पहली बार मुंबई की रणजी टीम के लिए चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oldest player IPL 2020, Praveen Tambe is 1o year older then KKR coach Brendon Mccullum

मई 2013 में राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेलते हुए तांबे ने जब IPL डेब्यू किया तब उनकी उम्र 41 साल 7 महीने थी। इसके साथ ही वे सबसे ज्यादा उम्र में IPL डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए थे। हालांकि दो साल बाद ही ये रिकॉर्ड ब्रेड हॉग ने 44 साल की उम्र में डेब्यू करते हुए तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Oldest player IPL 2020, Praveen Tambe is 1o year older then KKR coach Brendon Mccullum

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि प्रवीण तांबे ने आईपीएल 2014 में इसी कोलकाता के खिलाफ हैट्रिक ली थी, जिसने अभी उनपर दांव लगाया है। प्रवीण अबतक राजस्थान रॉयल्स, गुजरात लायन्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ओर से IPL खेल चुके हैं। 2017 IPL में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 लाख रूपये में खरीदा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed