फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI WC: Babar Azam says Pakistan ready to play against anyone and anywhere in the upcoming World cup in India

ODI WC: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का चैलेंज- किसी भी टीम से कहीं भी खेलने को तैयार, वर्ल्ड कप पर कही यह बात

Fri, 07 Jul 2023 12:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Jul 2023 12:22 PM IST
सार

बाबर का यह बयान उस मामले के बाद आया है जब आईसीसी और बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग को ठुकरा दिया था। पीसीबी ने अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के वेन्यू को बदलने की मांग की थी।

विज्ञापन
ODI WC: Babar Azam says Pakistan ready to play against anyone and anywhere in the upcoming World cup in India
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। फैंस 15 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मैच में करीब एक लाख 32 हजार दर्शकों के बीच यह मैच खेला जा सकता है। हालांकि, अभी पाकिस्तान की टीम सरकार की अनुमति का इंतजार कर रही है। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सभी टीमों को खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा है कि वह किसी भी टीम से कहीं भी खेलने को तैयार हैं।
विज्ञापन

आईसीसी ने पीसीबी के वेन्यू बदलने की मांग को ठुकराया था

ODI WC: Babar Azam says Pakistan ready to play against anyone and anywhere in the upcoming World cup in India
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बाबर का यह बयान उस मामले के बाद आया है जब आईसीसी और बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग को ठुकरा दिया था। पीसीबी ने अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के वेन्यू को बदलने की मांग की थी। पीसीबी अफगानिस्तान से चेन्नई के चेपक में और ऑस्ट्रेलिया से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में नहीं भिड़ना चाहता था। साथ ही भारत के खिलाफ अहमदाबाद में भी नहीं खेलने की इच्छा जताई थी। हालांकि, आईसीसी ने सभी मांगों को ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबर आजम ने क्या कहा?

ODI WC: Babar Azam says Pakistan ready to play against anyone and anywhere in the upcoming World cup in India
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
बाबर आजम ने कहा, " मुझे फर्क नहीं पड़ता हम किस टीम से कौन से मैदान पर खेलते हैं। मुझे लगता है हम विश्व कप खेलने जा रहे हैं, केवल भारत के खिलाफ नहीं। हमारा ध्यान केवल एक (भारत) टीम पर नहीं हैं, वहां नौ और टीम होंगी जिन्हें हराकर ही हम फाइनल में पहुंच सकते हैं।"
विज्ञापन

आईसीसी के वेन्यू बदलने की मांग को ठुकराने पर बाबर ने कहा, "एक पेशेवर खिलाड़ी होने के तौर पर, जहां भी क्रिकेट खेला जाएगा, जहां भी मैच होंगे, वहां पाकिस्तान की टीम जाएगी और खेलेगी। हम हर देश में हर परिस्थिति में प्रदर्शन करना चाहते हैं।"

पांच मैदानों में वर्ल्ड कप मैच खेलेगा पाकिस्तान

ODI WC: Babar Azam says Pakistan ready to play against anyone and anywhere in the upcoming World cup in India
पाकिस्तान का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद के अलावा पाकिस्तान को हैदराबाद, चैन्नई, बैंगलुरू और कोलकाता समेत पांच मैदानों में मैच खेलने हैं। विश्व कप से पहले पाकिस्तान को जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इस पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने कहा कि हम ब्रेक के बाद फिर से खेलने के लिए उत्साहित हैं और विश्व कप से पहले कोशिश यही रहेगी कि तैयारी अच्छी हो। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 16 जुलाई से गॉल में और दूसरा टेस्ट 24 जुलाई से कोलंबो में खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप

ODI WC: Babar Azam says Pakistan ready to play against anyone and anywhere in the upcoming World cup in India
एशिया कप 2023 हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका समेत एशियाई टीमें अगस्त में होने वाले एशिया कप में भी हिस्सा लेंगी। एशिया कप 31 अगस्त से लेकर 17 सितंबर तक चलेगा। एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान और सुपर-फोर और फाइनल समेत नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। वहीं, वर्ल्ड कप की शुरुआत पांच अक्तूबर से गत चैंपियन इंग्लैंड और गत-उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगी। दो सेमीफाइनल मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed