IND Inning
76/2 (16.4 ov)
Rohit Sharma 47(55)*
Ruturaj Gaikwad 26 (38)
IND elected to bat
{"_id":"61fbccaa5c4c1c3120626785","slug":"nzw-vs-indw-indian-women-cricketers-happy-with-miq-facilities-in-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDW vs NZW: भारतीय महिला टीम को रास आ रही न्यूजीलैंड की एमआईक्यू व्यवस्था, बताई खूबियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDW vs NZW: भारतीय महिला टीम को रास आ रही न्यूजीलैंड की एमआईक्यू व्यवस्था, बताई खूबियां
Thu, 03 Feb 2022 06:08 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 03 Feb 2022 06:08 PM IST
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड में है जहां उसे 9 फरवरी से एक टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद टीम के खिलाड़ियो को वहां के एमआईक्यू (मैनेज्ड आइसोलेशन एंड क्वारंटीन) में रखा गया है।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@IPL
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड में है जहां उसे 9 फरवरी से एक टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद टीम के खिलाड़ियो को वहां के एमआईक्यू (मैनेज्ड आइसोलेशन एंड क्वारंटीन) में रखा गया है। यह व्यवस्था भारतीय खिलाड़ियों को भी काफी रास आ रही है। इन्हें ऑस्ट्रेलिया के 14 दिन के कठिन क्वारंटीन तुलना में क्राइस्टचर्च में एमआईक्यू अधिक आरामदायक महसूस हो रहा है
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ियों को एक क्वारंटीन होटल के छोटे-छोटे कमरों में रखा गया था। जबकि न्यूजीलैंड के क्वारंटीन केंद्र में फिटनेस उपकरणों को समायोजित करने के लिए काफी बड़े कमरे हैं और उनमें से कुछ में बालकनी भी है। टीम 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने से पहले मुंबई में भी एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन थी।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, "खिलाड़ी एमआईक्यू में सहज हैं। टीम शनिवार को क्वारंटीन पूरा होने के बाद नेट्स में प्रशिक्षण शुरू करेगी। इस बात से बहुत फर्क पड़ता है कि कमरों से जुड़ी बालकनी है। कमरों में परोसा जाने वाला खाना भी अच्छा है लेकिन खिलाड़ियों को एक-दूसरे से मिलने की इजाजत नहीं है।"
विज्ञापन
कोविड-19 के जोखिम को कम करने के लिए, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले एक टी-20 और पांच वनडे मैचों को क्वीन्सटाउन में स्थानांतरित कर दिया गया है। सीरीज की शुरुआत नौ फरवरी से होगी।