फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ W vs SA W World Cup Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

NZ W vs SA W: न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने खोला जीत का खाता, तजमीन का शतक; लूस का पचासा

Mon, 06 Oct 2025 10:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 06 Oct 2025 10:25 PM IST
सार

इंदौर में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 47.5 ओवर में 10 विकेट पर 231 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 40.5 ओवर में चार विकेट खोकर 234 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए तजमीन ब्रिट्स ने शतक और सुनी लूस ने अर्धशतकीय पारी खेली।

विज्ञापन
NZ W vs SA W World Cup Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया - फोटो : ICC-X

विस्तार

न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने महिला वनडे विश्व कप 2025 में जीत का खाता खोल लिया। सोमवार को इंदौर में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 47.5 ओवर में 10 विकेट पर 231 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 40.5 ओवर में चार विकेट खोकर 234 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए तजमीन ब्रिट्स ने शतक और सुनी लूस ने अर्धशतकीय पारी खेली। न्यूजीलैंड की यह दो मैचों में लगातार दूसरी हार है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की पारी
टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 69 रन पर ऑलआउट होने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस मैच में जबरदस्त वापसी की। लक्ष्य था 232 रन और सलामी बल्लेबाज तजमीन ब्रिट्स ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड की गेंदबाजी पर दबाव बना दिया। उन्होंने 44 गेंदों में अर्धशतक और फिर मात्र 89 गेंदों में शानदार 101 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल था। यह उनके वनडे करियर का छठा शतक था। उन्हें एक जीवनदान भी मिला जब 99 रन पर हालिडे ने अपनी ही गेंद पर कैच टपका दिया। ब्रिट्स ने तुरंत अगली गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। उनके साथ सुने लूस (83, 114 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का)* ने शानदार संयमित बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। ब्रिट्स की आक्रामक बल्लेबाजी और लूस के धैर्यपूर्ण खेल से दक्षिण अफ्रीका ने 40.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 55 गेंदें शेष रहते छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की पारी
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद न्यूजीलैंड की शुरुआत निराशाजनक रही। अपना 350वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही दिग्गज सूजी बेट्स पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गईं। जॉर्जिया प्लिमर (31 रन, 68 गेंद) और अमेलिया केर (17 रन) रन बनाने के लिए संघर्ष करती दिखीं। टीम ने 25 ओवर तक केवल दो विकेट खोकर 101 रन बनाए थे। इसके बाद कप्तान सोफी डिवाइन ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 65 गेंदों में अपना 17वां वनडे अर्धशतक पूरा किया और कुल 98 गेंदों पर 85 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल थे। डिवाइन को ब्रुक हालिडे (45 रन, 37 गेंद, 6 चौके) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने मिलकर 86 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लेकिन नोंकुलुलेको मलाबा ने मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने अपने दूसरे स्पैल में शानदार गेंदबाजी करते हुए हालिडे, मैडी ग्रीन (4), सोफी डिवाइन (85), और इजाबेल गेज (10, रन आउट में भी शामिल) को आउट किया। उनका दूसरा स्पैल बेहद प्रभावी रहा। पांच ओवर में 18 रन देकर उन्होंने चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed