फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs SA 2nd Test: New Zealand faltered in the second Test in front of Kagiso Rabada's bowling, scores 157/5 on second day of New Zealand vs South Africa Test match

NZ vs SA: रबाडा की गेंदबाजी के सामने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड लड़खड़ाया, पांच विकेट पर 157 रन बनाए

Sun, 27 Feb 2022 12:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Feb 2022 12:03 AM IST
सार

न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन डि ग्रैंडहोम ने सिर्फ 36 गेंद में अर्द्धशतक जड़ा और फिर काफी धीमी बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 54 रन बनाए। दूसरे छोर पर डेरिल मिशेल 29 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

विज्ञापन
NZ vs SA 2nd Test: New Zealand faltered in the second Test in front of Kagiso Rabada's bowling, scores 157/5 on second day of New Zealand vs South Africa Test match
मैट हेनरी - फोटो : espncricinfo

विस्तार

निचले क्रम की उम्दा बल्लेबाजी के बाद कैगिसो रबाडा  (3/37) की धारदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 157 रन करके अपना पलड़ा भारी रखा।
विज्ञापन


पहले मैच में करारी शिकस्त झेलने वाले दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले केशव महाराज (36) और मार्को जेनसन (37) के बीच नौवें विकेट की 62 रन की साझेदारी की बदौलत पहली पारी में 364 रन बनाए। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन डि ग्रैंडहोम ने सिर्फ 36 गेंद में अर्द्धशतक जड़ा और फिर काफी धीमी बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 54 रन बनाए। दूसरे छोर पर डेरिल मिशेल 29 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। दोनों छठे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी कर चुके हैं। न्यूजीलैंड की टीम अब भी दक्षिण अफ्रीका से 207 रन से पीछे है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन पहला और आखिरी घंटा छोड़कर बाकी दिन दक्षिण अफ्रीका का दबदबा रहा। टीम ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 238 रन से की लेकिन न्यूजीलैंड ने लंच से पहले 60 रन पर चार विकेट चटकाकर मेहमान टीम का स्कोर सात विकेट पर 298 रन कर दिया। जेनसन और महाराज ने हालांकि नौवें विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। 

इससे पहले सलामी बल्लेबाज सेरेल इर्वी ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ते हुए 108 रन बनाए। हेगले ओवल के इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट की दो पारियों में 95 और 111 रन ही बना सकी थी। 

रबाडा-जेनसन के आगे नहीं चला न्यूजीलैंड का शीर्षक्रम
रबाडा ने न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को झकझोरा। इस तेज गेंदबाज ने पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (00) को विकेटकीपर काइल वेरेने के हाथों कैच कराने के बाद पांचवें ओवर में विल यंग (03) को भी उनके हाथों लपकवाकर मेजबान टीम का स्कोर नौ रन पर दो विकेट किया। 


दक्षिण अफ्रीका में जन्मे डेवोन कॉनवे 16 रन बनाकर जेनसन का शिकार बने जबकि इस तेज गेंदबाज ने पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले हेनरी निकोल्स (39) को भी इर्वी के हाथों कैच कराया। रबाडा ने टॉम ब्लंडेल (06) को बोल्ड करके न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 91 रन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed