{"_id":"604705366218f6410c17596d","slug":"nz-vs-ban-new-zealand-captain-kane-williamson-out-of-bangladesh-series-with-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल हुए कीवी कप्तान केन विलियमसन, बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे श्रृंखला से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोटिल हुए कीवी कप्तान केन विलियमसन, बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे श्रृंखला से बाहर
Tue, 09 Mar 2021 10:48 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
केन विलियमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन कोहनी की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मेडिकल मैनेजर डेल शॉकल ने कहा कि विलियमसन की बाईं कोहनी में दर्द है और उन्हें तुरंत इसका उपचार करवाना होगा।
विज्ञापन
शॉकल ने कहा, 'केन ने इन गर्मियों में विभिन्न तरह से दर्द कम करने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से इसमें सुधार नहीं हुआ। हमारा मानना है कि अब उन्हें अपनी चोट के उपचार के लिए विश्राम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है।
विज्ञापन
“Kane’s been managing the elbow injury to varying degrees this summer and unfortunately it hasn’t improved” - NZC Medical Manager Dayle Shackel #NZvBAN https://t.co/K17Rn0Q2RP
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 9, 2021
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 20, 23 और 26 मार्च को खेले जाएंगे। विलियमसन के इसके बाद 28 और 30 मार्च तथा एक अप्रैल को टी-20 मैचों में खेलने की संभावना भी नहीं है क्योंकि उन्हें आईपीएल के लिए भारत जाना है। वह मई में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए फिर से न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ेंगे, जिसके बाद 18 से 22 जून के बीच साउथैम्पटन में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलेंगे।