कैरेबियाई क्रिकेटर डैरेन सैमी ने इसी हफ्ते इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि 2013-14 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते समय टीम के खिलाड़ी उनपर रंगभेदी टिप्पणी करते हुए 'कालू' कहते थे। उस वक्त तो वेस्टइंडीज का यह पूर्व कप्तान काफी गुस्से में था, लेकिन अह उन्होंने यू-टर्न ले लिया है।
रंगभेद का आरोप लगाने वाले डैरेन सैमी का यू-टर्न, कहा- मुझे प्यार से बुलाते थे 'कालू'
डैरेन सैमी का कहना है कि टीम के साथी खिलाड़ी उन्हें प्यार से 'कालू' बुलाते थे इसलिए अब माफी की जरूरत नहीं। सैमी ने गुरुवार रात ट्वीट कर बताया कि मुझे इस नाम से पुकारने वाले सनराइजर्स के एक खिलाड़ी ने फोन पर बात की और यह भरोसा दिलाया कि उन्होंने प्यार से मुझे यह कहा था। मैंने उनकी बात पर विश्वास कर लिया है और यह फैसला लिया है कि इस बात को नकारात्मकता में नहीं लिया जाएगा।
सैमी के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, 'प्यारे डैरेन सैमी अगर किसी शख्स ने अश्वेत व्यक्ति के लिए 'N' शब्द का इस्तेमाल किया होता और फिर कहता कि हमने ऐसा सिर्फ प्यार में बोला है तो इस पर आप क्या कहते। यही चीज 'कालू' जैसे शब्द के साथ भी है। टीम सनराइजर्स दम दिखाइए और आधिकारिक तौर पर सैमी से माफी मांगिए। यह क्रिकेट नहीं है।
Dear @darensammy88 if someone used the N word at a black person & said they “operated from a place of love” what would u say? Same with word ‘Kaalu’ & it’s variations. And team members of @SunRisers. Show some decency & spine #SaySorryToDaren officially ! #thatsnotcricket @IPL https://t.co/8nbMpwNh6e
सैमी ने स्वरा के इस ट्वीट का जवाब भी दिया है। उन्होंने लिखा, आप मुझे गलत न समझे। जो कहा गया या फिर किया गया मैं इसे अनदेखा नहीं कर रहा हूं। हमें इसे मौके की तरह देखना चाहिए और यही कोशिश होनी चाहिए कि दोबारा ऐसा न हो। कोई तभी माफी मांगता है जब उसे लगता कि उसने कुछ गलत किया है। मुझे अपने रंग पर गर्व है और यह कभी नहीं बदलेगा। सैमी ने स्वरा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'आप मुझे गलत न समझे। जो कहा गया या फिर किया गया मैं इसे अनदेखा नहीं कर रहा हूं। कोई तभी माफी मांगता है जब उसे लगता कि उसने कुछ गलत किया है। मुझे अपने रंग पर गर्व है और यह कभी नहीं बदलेगा।'
Don’t get me wrong I’m not condoning what was done/said. I’m saying let’s use this opportunity to educate each other so it doesn’t happen again. One can only apologize if he/she feels wrong about something. I’m confident&proud to be black. That will never change 🙏🏾🙏🏾🙏🏾😂 https://t.co/HeA1Erwby3
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने इस मसले पर सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी से भी बात की थी। क्रिकइन्फो से बात करते हुए सैमी ने कहा, 'जहां तक माफी मांगने की बात है तो मुझे बाद में समझ में आया कि मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। मैंने या मेरी टीम के साथियों ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, लेकिन अब मुझे अहसास हुआ कि यह मेरी टीम के साथी खिलाड़ी के लिए आहत करने वाला हो सकता है।’