फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगभेद का आरोप लगाने वाले डैरेन सैमी का यू-टर्न, कहा- मुझे प्यार से बुलाते थे 'कालू'

Fri, 12 Jun 2020 06:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 12 Jun 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Now Darren Sammy is ok with so called racist comment Kalu after Alleging Racism in IPL from SRH teammates
डैरेन सैमी - फोटो : सोशल

कैरेबियाई क्रिकेटर डैरेन सैमी ने इसी हफ्ते इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि 2013-14 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते समय टीम के खिलाड़ी उनपर रंगभेदी टिप्पणी करते हुए 'कालू' कहते थे। उस वक्त तो वेस्टइंडीज का यह पूर्व कप्तान काफी गुस्से में था, लेकिन अह उन्होंने यू-टर्न ले लिया है।

Now Darren Sammy is ok with so called racist comment Kalu after Alleging Racism in IPL from SRH teammates
डैरेन सैमी (बाएं) और थिसारा परेरा (दाएं) - फोटो : ट्विटर

डैरेन सैमी का कहना है कि टीम के साथी खिलाड़ी उन्हें प्यार से 'कालू' बुलाते थे इसलिए अब माफी की जरूरत नहीं। सैमी ने गुरुवार रात ट्वीट कर बताया कि मुझे इस नाम से पुकारने वाले सनराइजर्स के एक खिलाड़ी ने फोन पर बात की और यह भरोसा दिलाया कि उन्होंने प्यार से मुझे यह कहा था। मैंने उनकी बात पर विश्वास कर लिया है और यह फैसला लिया है कि इस बात को नकारात्मकता में नहीं लिया जाएगा।

Now Darren Sammy is ok with so called racist comment Kalu after Alleging Racism in IPL from SRH teammates
swara bhaskar - फोटो : Social Media

सैमी के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, 'प्यारे डैरेन सैमी अगर किसी शख्स ने अश्वेत व्यक्ति के लिए 'N' शब्द का इस्तेमाल किया होता और फिर कहता कि हमने ऐसा सिर्फ प्यार में बोला है तो इस पर आप क्या कहते। यही चीज 'कालू' जैसे शब्द के साथ भी है। टीम सनराइजर्स दम दिखाइए और आधिकारिक तौर पर सैमी से माफी मांगिए। यह क्रिकेट नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now Darren Sammy is ok with so called racist comment Kalu after Alleging Racism in IPL from SRH teammates
डैरेन सैमी - फोटो : ट्विटर

सैमी ने स्वरा के इस ट्वीट का जवाब भी दिया है। उन्होंने लिखा, आप मुझे गलत न समझे। जो कहा गया या फिर किया गया मैं इसे अनदेखा नहीं कर रहा हूं। हमें इसे मौके की तरह देखना चाहिए और यही कोशिश होनी चाहिए कि दोबारा ऐसा न हो। कोई तभी माफी मांगता है जब उसे लगता कि उसने कुछ गलत किया है। मुझे अपने रंग पर गर्व है और यह कभी नहीं बदलेगा। सैमी ने स्वरा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'आप मुझे गलत न समझे। जो कहा गया या फिर किया गया मैं इसे अनदेखा नहीं कर रहा हूं। कोई तभी माफी मांगता है जब उसे लगता कि उसने कुछ गलत किया है। मुझे अपने रंग पर गर्व है और यह कभी नहीं बदलेगा।'
 

विज्ञापन
Now Darren Sammy is ok with so called racist comment Kalu after Alleging Racism in IPL from SRH teammates
डैरेन सैमी - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने इस मसले पर सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी से भी बात की थी। क्रिकइन्फो से बात करते हुए सैमी ने कहा, 'जहां तक माफी मांगने की बात है तो मुझे बाद में समझ में आया कि मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। मैंने या मेरी टीम के साथियों ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, लेकिन अब मुझे अहसास हुआ कि यह मेरी टीम के साथी खिलाड़ी के लिए आहत करने वाला हो सकता है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed