फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   No Indian in ICC mens ODI Team of The Year, See the team

ODI: 2024 की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में भारत-ऑस्ट्रेलिया से कोई नहीं, पाकिस्तान-अफगानिस्तान के तीन-तीन खिलाड़ी

Fri, 24 Jan 2025 02:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jan 2025 02:09 PM IST
सार

श्रीलंका ने पिछले साल सबसे ज्यादा 18 वनडे मैच खेले और उनमें से 12 में जीत हासिल की। भारतीय टीम ने साल 2024 में सिर्फ तीन वनडे खेले थे। इसमें से भी दो में टीम इंडिया को हार मिली थी। भारत ने ये तीनों वनडे कोच गौतम गंभीर की देखरेख में खेले थे। 

विज्ञापन
No Indian in ICC mens ODI Team of The Year, See the team
भारतीय टीम - फोटो : Twitter
loader

विस्तार

साल 2024 में ज्यादा वनडे नहीं खेलने का भारत को एक और नुकसान हुआ है। आईसीसी की साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में किसी भारतीय को जगह नहीं मिली है। शुक्रवार को आईसीसी ने टीम जारी की और इसकी कप्तानी श्रीलंका के चरिथ असलंका को सौंपी है। इस टीम में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का भी कोई खिलाड़ी नहीं है। यानी 2023 विश्व कप फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों से कोई खिलाड़ी नहीं है। 
विज्ञापन

भारत ने साल 2024 में तीन वनडे खेले
आईसीसी की साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में श्रीलंका के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी हैं। वहीं, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तीन-तीन खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज का सिर्फ एक खिलाड़ी इस टीम में है। आईसीसी की टीम में एशिया का दबदबा दिखा है। 11 में से 10 खिलाड़ी एशियाई हैं, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड एकमात्र बाहरी खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम ने साल 2024 में सिर्फ तीन वनडे खेले थे। इसमें से भी दो में टीम इंडिया को हार मिली थी। भारत ने ये तीनों वनडे कोच गौतम गंभीर की देखरेख में खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में एशिया के बाहर का एक खिलाड़ी
साल 2024 में 16 वनडे मैचों में असलांका ने 50.2 की औसत से 605 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। श्रीलंका ने पिछले साल सबसे ज्यादा 18 वनडे मैच खेले और उनमें से 12 में जीत हासिल की। ओपनिंग की जिम्मेदारी पथुम निसांका और पाकिस्तान के सैम अयूब को दी गई है। मध्यक्रम में रहमनुल्लाह गुरबाज, खुद कप्तान असलंका और कुसल मेंडिस हैं। वेस्टइंडीज से एकमात्र खिलाड़ी रदरफोर्ड हैं, जो कि एक ऑलराउंडर हैं। इसके अलावा ओमरजई के रूप में टीम में एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर भी है। स्पिन की जिम्मेदारी वानिंदु हसरंगा और गजनफर के हाथों में दी गई है। वहीं, शाहीन अफरीदी और रऊफ के रूप में टीम में विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हैं। 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रदरफोर्ड ने पिछले साल नौ मैचों में 106.2 की औसत से 425 रन बनाए थे।
विज्ञापन

2024 के लिए आईसीसी पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर: चरिथ असलांका (कप्तान) (श्रीलंका), सैम अयूब (पाकिस्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान), पथुम निसांका (श्रीलंका), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर) (श्रीलंका), शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), अजमतुल्लाह ओमरजई (अफगानिस्तान) ), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान), हारिस रऊफ (पाकिस्तान), एएम गजनफर (अफगानिस्तान)।
 
साल 2024 में सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली टीमें (नियमित सदस्य)
टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा
श्रीलंका 18 12 3 1 2
अफगानिस्तान 14 8 5 0 1
ऑस्ट्रेलिया 11 7 4 0 0
पाकिस्तान 9 7 2 0 0
वेस्टइंडीज 12 6 6 0 0
बांग्लादेश 9 3 6 0 0
इंग्लैंड 8 3 5 0 0
दक्षिण अफ्रीका 9 3 6 0 0
भारत 3 0 2 1 0
न्यूजीलैंड 3 0 2 0 1
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed