फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nitish Kumar Reddy impressed with a spectacular catch and solid batting in his home Test debut against WI

IND vs WI: नीतीश रेड्डी ने फील्डिंग में दिखाई कमाल की फुर्ती, चंद्रपाल का पकड़ा शानदार कैच; देखें वीडियो

Sat, 04 Oct 2025 12:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Oct 2025 12:03 PM IST
सार

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद पर नीतीश ने शानदार फील्डिंग की। नीतीश ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में तेगनारायण चंद्रपॉल का शानदार कैच पकड़ा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
Nitish Kumar Reddy impressed with a spectacular catch and solid batting in his home Test debut against WI
कैच पकड़ते नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI Video Screengrab

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ नीतीश रेड्डी को पहली पारी में भले ही बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने तीसरे दिन फील्डिंग में गजब की फुर्ती दिखाई। नीतीश ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में तेगनारायण चंद्रपॉल का शानदार कैच पकड़ा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। भारत ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 448 रन पर घोषित की और कुल 286 रनों की बढ़त ली। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने पहले ही सत्र में गंवाए पांच विकेट 
भारत ने पहली पारी घोषित करने के बाद रवींद्र जडेजा की अगुआई में दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की और पहले ही सत्र में वेस्टइंडीज की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। लंच ब्रेक तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 66 रन बनाए हैं। फिलहाल टीम भारत से 220 रन पीछे चल रही है। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने बल्ले के बाद गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जडेजा को अब तक तीन विकेट मिले हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला है। वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैम्पबेल 14, तेगनारायण चंद्रपॉल 8, ब्रेंडन किंग 5, रोस्टन चेज 1 और शाई होप ने 1 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश का कैच देखकर चौंके खिलाड़ी
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद पर नीतीश ने शानदार फील्डिंग की। सिराज की गेंद पर चंद्रपॉल ने शॉट लगाया और गेंद स्क्वायर लेग की तरफ गई जहां नीतीश खड़े थे। नीतीश ने कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाई और शानदार कैच लेने में सफल हुए। इस विकेट ने भारत को ब्रेकथ्रू दिलाया जो काफी अहम साबित हुआ। इसके बाद वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। 
 
विज्ञापन

टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं नीतीश
नीतीश भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं। उन्हें पहली पारी में हालांकि, बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला क्योंकि उनका नंबर आने से पहले ही टीम ने पारी घोषित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed