फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New zealand tour of Pakistan subject to security clearance after Taliban takeover of Afghanistan

PAK vs NZ: 'तालिबानी खौफ' में अटका न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा, हो सकता है स्थगित

Thu, 19 Aug 2021 06:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 19 Aug 2021 06:43 PM IST
सार

न्यूजीलैंड को पाकिस्तान दौरे पर तीन वन-डे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन
New zealand tour of Pakistan subject to security clearance after Taliban takeover of Afghanistan
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा फिलहाल के लिए 'तालिबानी खौफ' में अटक गया है। दरअसल, पड़ोसी देश अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता के काबिज होने के कारण कुछ खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर सुरक्षा से संबंधित चिंताएं व्यक्त की थी, जिसके बाद टीम सुरक्षा सलाहकार रेग डिकासन से हरी झंडी मिलने के बाद ही पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी। बता दें कि न्यूजीलैंड को पाकिस्तान दौरे पर तीन वन-डे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिए कीवी टीम को 11 सितंबर को इस्लामाबाद पहुचंना है। दोनों टीमों के बीच यह तीन अक्तूबर तक चलेगी। दोनों टीमों के बीच दौरे की शुरुआत वन-डे सीरीज से होनी थी। पहला वन-डे 17 सितंबर को खेला जाना था। वहीं, पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 25 सितंबर से होनी थी। 

विज्ञापन

डिकासन इस हफ्ते के अंत में करेंगे पाकस्तान का दौरा

बता दें कि इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट के अधिकारियों ने पाकिस्तान के सुरक्षा हालात जानने के लिए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विशेषज्ञ रेग डिकासन की मदद लेने का फैसला किया है। डिकासन इस हफ्ते के अंत में पाकस्तान का दौरा करेंगे और यहां की सुरक्षा और कोरोना तैयारी का आकलन करेंगे। इसके बाद उन्हें सलाह देंगे कि न्यूजीलैंड को अपनी टीम वहां भेजनी चाहिए या नहीं।

वहीं, पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, 'डिकासन हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और अन्य बोर्ड के लिए पाकिस्तान का नियमित दौरा करके सुरक्षा और अन्य क्रिकेट संबंधित जानकारियां देते रहे हैं इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि अफगानिस्तान में उत्पन्न हालात के बाद इस क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की वास्तविक रिपोर्ट देने के लिये उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed