फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand take on Board President's XI in tour opener in Mumbai's CCI ground

न्यूजीलैंड -बोर्ड प्रेसिडेंट XI के बीच पहला अभ्यास मैच आज , कीवी टीम के पास तैयारी परखने का मौका

Tue, 17 Oct 2017 05:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 17 Oct 2017 05:24 AM IST
विज्ञापन
New Zealand take on Board President's XI in tour opener in Mumbai's CCI ground
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ  वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार को बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी जिसमें उसका लक्ष्य स्पिन गेंदबाजी को खेलने का बखूबी अभ्यास करना होगा। केन विलियम्सन की अगुवाई वाली मेहमान टीम ने क्रिकेट क्लब ऑफ  इंडिया पर कुछ सत्रों में अभ्यास किया है जहां यह मैच खेला जाना है।
विज्ञापन


विलियम्सन, रॉस टेलर और मार्टिन गुप्टिल सीरीज से पहले लय हासिल करना चाहेंगे। दूसरी ओर बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम युवा है जिसकी कप्तानी मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर करेंगे जिन्होंने भारत-ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। अय्यर, करुण नायर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और युवा पृथ्वी शॉ अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं पर छाप छोड़ना चाहेंगे। गेंदबाजों का भी इरादा मेहमान टीम के बल्लेबाजों को परेशान करने का होगा। उधर, न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन चाहेंगे कि बल्लेबाजों की मददगार विकेट पर टॉम लाथम और गुप्टिल टीम को अच्छी शुरूआत दें।
विज्ञापन


अभ्यास मैच से पहले कीवी कप्तान  केन विलियमसन ने कहा- भारत के खिलाफ सीरीज से पहले हमारे लिए दो अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण हैं। हमें उम्मीद है कि इनके जरिए हम हालात के अनुरूप ढल जाएंगे।’ दूसरा अभ्यास मैच 19 अक्टूबर को सीसीआई मैदान पर ही खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धवल और उनादकट संभालेंगे तेज आक्रमण की जिम्मेदारी

बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में कोई सीनियर तेज गेंदबाज नहीं है लिहाजा धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट नई गेंद से गेंदबाजी का आक्रमण संभालेंगे । स्पिन का जिम्मा फॉर्म में चल रहे शाहबाज नदीम और युवा राहुल चाहर पर होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं..

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टोड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डे ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर और जॉर्ज वर्कर।


बोर्ड अध्यक्ष एकादश : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शिवम चौधरी, करुण नायर, गुरकीरत मान, मिलिंद कुमार, ऋषभ पंत, शाहबाज नदीम, दीपक चाहर, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट और अवेश खान। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed