फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand beat west indies by 66 runs in third odi

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज का किया वही हाल, जो टीम इंडिया ने श्रीलंका का किया था

Wed, 27 Dec 2017 08:37 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
 new zealand beat west indies by 66 runs in third odi
new zealand team - फोटो : File
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए तीसरे और आखिरी वन-डे में कीवियों ने मेहमान टीम को 66 रन से मात देकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। बारिश के कारण यह मैच 23 ओवर का हुए। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 4 विकेट पर 131 रन बनाए। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड से मिले 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरीबियाई टीम 23 ओवर में 9 विकेट गंवाकर महज 99 रन ही बना सकी। इस तरह कीवी टीम ने यह मैच डकवर्थ लुइस नियम के तहत 66 रन से जीत लिया। 
विज्ञापन


कीवी टीम की इस जीत में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड और स्पिनर मिचेल सैंटनर ने अहम किरदार निभाया। बोल्ट ने 18 और सैंटनर ने 15 रन देकर क्रमशः 3-3 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइस्टचर्च की तेज और बाउंसी पिच पर कैरीबियाई बल्लेबाज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। एक समय वेस्टइंडीज के 5 विकेट महज 9 रन पर ही गिर गए थे। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल ने किसी तरह टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। इन दोनों को बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर ने आउट किया और वेस्टइंडीज 23 ओवर में 99 रन ही बना पाने में कामयाब रही।


ये भी पढ़ेंः ट्रेंट बोल्ट ने पकड़ा ऐसा कैच, जिसे देखकर हर कोई कह उठेगा 'ओ माय गोड'

कीवी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन रॉस टेलर ने बनाए। टेलर ने 47 रन की अहम पारी खेली। टेलर को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा सीरीज के 3 मैचों में 10 विकेट लेने वाले ट्रेंट बोल्ड को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed