{"_id":"5c6d04a8bdec224e21135c35","slug":"new-zealand-beat-bangladesh-in-third-and-last-odi-and-seize-the-series-by-3-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड ने किया बांग्लादेश का सफाया, तीसरा वन-डे 88 रन और सीरीज 3-0 से जीती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड ने किया बांग्लादेश का सफाया, तीसरा वन-डे 88 रन और सीरीज 3-0 से जीती
Wed, 20 Feb 2019 01:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने तीसरे और आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को 88 रन से हराते हुए वन-डे सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 330 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेशी टीम 47.2 ओवर में 242 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
कीवी गेंदबाज टिम साउदी को 6 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मार्टिन गप्टिल मैन ऑफ द सीरीज रहे। आखिरी मुकाबले में रॉस टेलर अर्धशतक जमाते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह फैसला सही भी साबित हुआ। कीवी ओपनर कॉलिन मुनरो आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्टिन गप्टिल भी सेट होकर 29 के निजी योग पर चलते बने।
विज्ञापन
इस समय कुल स्कोर 59 रन था। यहां से हेनरी निकोल्स (64) और रॉस टेलर (69) ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। इन दोनों के बाद टॉम लैथम ने मोर्चा संभालते हुए 59 रन की तेज पारी खेली।
अंतिम ओवरों में मेजबान टीम के लिए कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 15 गेंद में 37 रन की नाबाद पारी खेली और कुल स्कोर 6 विकेट पर 330 रन तक पहुंचाया। बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने सबसे अधिक 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए तमीम इक़बाल खाता खोके बगैर आउट होकर चलते बने। इसके बाद इसके बाद लगातार अन्तराल पर विकेट गिरते रहे और स्कोर 5 विकेट पर 61 रन हो गया। बांग्लादेश के लिए इस समय सब्बीर रहमान और मोहम्मद शफीउद्दीन ने जबरदस्त धैर्य दिखाया और छठे विकेट के लिए 101 रन जोड़े। शफीउद्दीन ने 44 रन बनाए और आउट हुए।
सब्बीर रहमान अंत तक खेलते रहे और 102 रन बनाकर अंतिम बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। उन्हें अन्य किसी बल्लेबाज का सहयोग नहीं मिला। इस तरह मेहमान टीम 47.2 ओवर में 242 रन बनाकर आउट हुई। टिम साउदी को 6 विकेट मिले और वे मैन ऑफ़ द मैच रहे।