फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand beat Bangladesh by 164 runs in 3rd ODI at Wellington win series by 3-0 Devon Conway Player of the match and player of the series

कीवियों का कमाल: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में रौंदा, 3-0 से जीती सीरीज

Fri, 26 Mar 2021 01:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 26 Mar 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
New Zealand beat Bangladesh by 164 runs in 3rd ODI at Wellington win series by 3-0 Devon Conway Player of the match and player of the series
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - फोटो : twitter@ICC

बांग्लादेश को तीसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। वेलिंग्टन में खेले गए इस मैच में कीवियों के आगे बांग्लादेश की टीम टिक न सकी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 318 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से डेवॉन कॉन्वे और डारेल मिचैल ने शतक जड़े। जवाब में बांग्लादेश की टीम 154 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में बांग्लादेश को 3-0 से धो दिया। 

विज्ञापन


वेलिग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए मैच में न्यूजीलैंड  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कीवी टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 44 रनों पर गिर गया। पारी की शुरुआत करने आए हेनरी निकोल्स 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और वह 26 रन बनाकर चलते बने। 
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेवॉन कॉन्वे ने मोर्चा संभाला। उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए शतकीय पारी खेली। अपनी 126 रनों की पारी के दौरान कॉन्वे ने 17 चौके लगाए। 

रॉस टेलर और टॉम लाथम के आउट होने के बाद रही सही कसर डारेल मिचैल ने पूरी कर दी। मिचैल ने बांग्लादेशी गेंदबाजों पर धावा बोलते हुए 92 गेंदों पर 100 रन ठोक दिए। मिचैल ने अपनी इस आतिशी पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए। इन दोनों खिलाड़ियों के शतकीय प्रहार के चलते न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 318 रन बनाए। 

बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 319 रन बनाने थे। लक्ष्य का पीछा हासिल करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और पहला विकेट सिर्फ 10 रनों पर आउट हो गया। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल 1 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सौम्य सरकार भी नहीं टिके वह भी 1 रन पर आउट हो गए। लिटन दास ने मैदान पर टिकने की कोशिश की लेकिन 22 रन ही बना सके। 

मुशफिकुर रहीम हमेशा बांग्लादेश के लिए संकटमोचक बनते हैं लेकिन इस मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए और 21 पर आउट हो गए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजो ने बांग्लादेश के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। 

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए महमूदुल्लाह ने मैच का रुख पलटने की कोशिश की। लेकिन अकेला चना भाड़ कहां फोड़ पाता। महमूदुल्लाह ने 73 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली। पारी के दौरान महमूदुल्लाह ने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। 


न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी और जिमी नीशम नें बांग्लादेश के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया। हेनरी ने 4 बांग्लादेशी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया तो वहीं जिमी नीशम  5 विकेट झटकने में सफल रहे। इन दोनों के अलावा काइल जैमीसन को 1 विकेट मिला। 126 रनों की पारी खेलने वाले डेवॉन कॉन्वे को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस पूरी सीरीज में कॉन्वे छाए रहे जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed