{"_id":"633e71331abd952b561627a4","slug":"nepali-cricketer-sandeep-lamichhane-arrested-by-police-at-kathmandu-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sandeep Lamichhane Case: क्रिकेटर संदीप लामिछाने काठमांडू एयरपोर्ट से गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sandeep Lamichhane Case: क्रिकेटर संदीप लामिछाने काठमांडू एयरपोर्ट से गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप
Thu, 06 Oct 2022 11:39 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:39 AM IST
सार
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पहले लामिछाने ने सभी आरोपों को निराधार बताया था, लेकिन बाद में सरेंडर करने के लिए तैयार हो गए थे।
विज्ञापन
संदीप लामिछाने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। उन पर 17 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोप है। उन्हें पुलिस की हिरासत में रखा गया है। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पहले लामिछाने ने सभी आरोपों को निराधार बताया था, लेकिन बाद में सरेंडर करने के लिए तैयार हो गए थे। दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद संदीप ने नेपाल छोड़ दिया था और पुलिस संदीप की तलाश कर रही थी। बाद में उन्होंने कहा था कि वह सरेंडर करने के लिए तैयार हैं और छह अक्तूबर को देश लौटेंगे।
लामिछाने ने अपनी सफाई में फेसबुक पर लिखा था, ''मैं बड़ी आशा और शक्ति के साथ इस बात की पुष्टि करता हूं कि मैं इस छह अक्टूबर 2022 को नेपाल पहुंच रहा हूं और झूठे आरोपों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए खुद को नेपाल के अधिकारियों को सौंप दूंगा। मैं फिर से दोहराता हूं कि मैं निर्दोष हूं और न्याय प्रणाली में मेरा अटूट विश्वास है। मैं सभी कानून व्यवस्था में विश्वास करता हूं। मुझे जल्द से जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है।''
T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, देखें फॉर्मल ड्रेस में खिलाड़ियों का डैशिंग लुक

लामिछाने ने लिखा था, ''मेरे प्रिय शुभचिंतकों, मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं निर्दोष हूं और मैंने आपके साथ कोई अन्याय नहीं किया है। मैं जिस अप्रिय स्थिति से गुजरा, उससे मैं उबर गया और मैंने खुद को निर्दोष और साजिश का शिकार साबित करने के लिए तैयार कर लिया है। मुझे यकीन है कि मेरे खिलाफ लगाए गए सभी गलत आरोप समय के साथ सामने आएंगे।''
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में वनडे मैच आज, युवाओं के पास खुद को साबित करने का मौका
नेपाल पुलिस ने इंटरपोल से मांगी थी मदद
संदीप के ठिकाने का पता नहीं लगने पर नेपाल पुलिस ने इंटरपोल से मदद मांगी थी। नेपाल पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल ने नेपाल के पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने के खिलाफ 'डिफ्यूजन' नोटिस जारी किया। नेपाली अदालत ने 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में आठ सितंबर को लामिछाने की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।