पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के एक्टर बेटे अंगद बेदी ने बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया संग शादी रचा ली है। इसकी जानकारी खुद फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीर पोस्ट करके दी है। गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी आनंद कारज के साथ शादी के सात फेरे लिए थे।
नेहा धूपिया ने पूर्व क्रिकेटर के बेटे संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीर देख फैंस को लगा झटका
बता दें कि बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म पिंक में वह नेगेटिव रोल में नजर आए थे।
अपने पति अंगद बेदी के साथ शादी की तस्वीर सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए नेहा ने लिखा, 'बेस्ट डिसीजन ऑफ माय लाइफ..आई मैरीड विद माय बेस्ट फ्रेंड।'
Best decision of my life.. today, I married my best friend. Hello there, husband! @angadbedi ❤
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर अपने पति अंगद बेदी को भी टैग की थी, जिसके बाद मिस्टर हसबैंड भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे। इस तस्वीर को आगे साझे करते हुए अंगद ने कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट फ्रेंड..नाउ वाइफ।'
