फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Need to focus on 2 games that are left:Virat Kohli

बहुत हो चुका विवाद, अब क्रिकेट पर ध्यान देने की जरूरत: विराट कोहली

Wed, 15 Mar 2017 04:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 15 Mar 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
Need to focus on 2 games that are left:Virat Kohli
- फोटो : ESPN

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने डीआरएस विवाद पर कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा कि इस मामले पर बहुत कुछ कहा जा चुका है। अब वक्त है कि दोनों टीमें क्रिकेट पर ध्यान दें।

विज्ञापन


रांची में गुरुवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिेए ये बात कही। कोहली का कहना है कि रांची और धर्मशाला टेस्ट पर ध्यान देने की जरूरत है। क्रिकेट पहले है बाकी बातें बाद में।
विज्ञापन


बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पर डीआरएस के लिए ड्रेसिंग रूप से मदद लेने का आरोप था। BCCI ने इसके खिलाफ ICC को शिकायत दी थी। हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन मीडिया जो चाहें लिखती रहे

Need to focus on 2 games that are left:Virat Kohli
विराट काेहली

मामले में ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने विराट कोहली और कोच के बारे में कहा कि उन्होंने क्रिकेट की भावना का सम्मान नहीं किया। इन सब आरोपों पर कोहली ने साफ किया कि उन्होंने बंगलूरु टेस्ट के वक्त जो भी कुछ कहा उस पर उन्हें कोई अफसोस नहीं है।

ऑस्ट्रेलियन मीडिया उनके बारे में जो कुछ लिखती है लिखती रहे। ये उनकी पसंद है, ये उनका काम है। मेरा काम क्रिकेट खेलना है, मैं उस पर ध्यान देता रहूंगा।

ऑस्ट्रेलिया के अखबार का कोहली पर आरोप है कि उन्होंने आउट होने के बाद आस्ट्रेलियाई बॉक्स की तरफ देखकर अश्लील शब्द कहे। इसके साथ ही भारतीय कोच ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के कमरे में गए और उनसे सफाई मांगी। अखबार ने लिखा कि कोच अधिकारियों के कमरे में जा सकते हैं, लेकिन मैच के दौरान ऐसा करने की इजाजत नहीं  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed