{"_id":"64a126479e3c93cacd04e095","slug":"nathan-lyon-slams-kevin-pietersen-for-saying-australia-were-looking-for-concussion-substitute-ashes-ind-vs-aus-2023-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashes: 'मैंने अपने एक साथी को खोया है...', पीटरसन ने लगाया अजीब आरोप तो चोटिल लियोन ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes: 'मैंने अपने एक साथी को खोया है...', पीटरसन ने लगाया अजीब आरोप तो चोटिल लियोन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Sun, 02 Jul 2023 12:54 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:54 PM IST
सार
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने लियोन की आलोचना की है। उनका मानना है कि वह जानबूझकर सिर पर चोट खाने के लिए क्रीज पर उतरे थे। अगर उनके सिर पर चोट लगती तो ऑस्ट्रेलिया की टीम कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में स्पिनर टॉड मर्फी को उतार सकती थी।
विज्ञापन
केविन पीटरसन और नाथन लियोन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन नाथन लियोन ने चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी की। उन्होंने लंगड़ाते हुए 31 गेंदों तक मिचेल स्टार्क का साथ दिया। स्टार्क और लियोन ने 15 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने लियोन की आलोचना की है। उनका मानना है कि वह जानबूझकर सिर पर चोट खाने के लिए क्रीज पर उतरे थे। अगर उनके सिर पर चोट लगती तो ऑस्ट्रेलिया की टीम कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में स्पिनर टॉड मर्फी को उतार सकती थी।
पीटरसन के इस बयान पर लियोन ने अपनी बात रखी। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। लियोन ने कहा कि उन्होंने अपने एक साथी (फिलिप ह्यूज) को सिर पर चोट के कारण खोया है। उन्हें यह तर्क बहुत बेतुका लगा है। उन्होंने शनिवार (एक जुलाई) को संवाददाताओं से कहा, ''मैंने ऐसी टिप्पणिया सुनी हैं कि मैं वहां केवल सिर पर चोट लगने के लिए गया था, लेकिन मैं वास्तव में इसके खिलाफ हूं। सिर में चोट लगने के कारण मैंने अपने एक साथी को खो दिया है, इसलिए मुझे लगता है कि यह वास्तव में बकवास बातचीत हो रही है।''

केविन पीटरसन
- फोटो : social media
पीटरसन ने क्या कहा था?
स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हुए केविन पीटरसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन को यह सोचकर भेजा था कि उन्हें चोट लग सकती है, ताकि वे टॉड मर्फी को विकल्प के रूप में ला सकें। उन्होंने कहा, ''कल्पना कीजिए कि अगर उनके (लियोन) सिर पर चोट लगी होती तो उन्हें एक कन्कशन सब्स्टीट्यूट और एक विश्व स्तरीय स्पिनर टॉड मर्फी मिल जाते।''

मैदान पर नाथन लियोन और ड्रेसिंग रूम में परेशान कप्तान पैट कमिंस
- फोटो : सोशल मीडिया
कमिंस ने बल्लेबाजी के लिए लियोन को किया था मना
लियोन को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पिंडली की चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं करने को कहा था लेकिन यह अनुभवी ऑफ स्पिनर टीम के अपने साथियों का समर्थन करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरा। अपना लगातार 100वां टेस्ट खेल रहे लियोन को लार्ड्स में दूसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान कैच लेने के प्रयास में दाएं पैर की पिंडली में चोट लगी थी।
लियोन ने कहा, ''पैट (कमिंस) ने शुरुआत में मुझे कहा था कि मैं बल्लेबाजी के लिए नहीं जाऊंगा, लेकिन मैंने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और हमारी मेडिकल टीम से बात की और यह जानने का प्रयास किया कि मैं क्रीज पर कैसे उतर सकता हूं। मैंने फिजियो के साथ और पैर में टेप बांधकर यहां लार्ड्स में जिम में काफी समय बिताया जिससे कि क्रीज पर उतरने का प्रयास कर सकूं।''