फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nathan Lyon charged by bcci for throw ball on front of ab de Villiers

एबी डीविलियर्स पर गेंद फेंकना कंगारू गेंदबाज को पड़ा महंगा, ICC ने दी कड़ी सजा

Mon, 05 Mar 2018 03:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Nathan Lyon charged by bcci for throw ball on front of ab de Villiers
Nathan Lyon

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के अमर्यादित रवैये से क्रिकेट एक बार फिर शर्मसार हुआ है। कंगारू टीम के स्पिन गेंदबाज नैथन लायन की ऐसी ही एक शर्मनाक हरकत के बाद आईसीसी ने उन पर जुर्माना लगाया है। दरअसल लायन ने द. अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीविलयर्स को रन आउट करने के बाद उनके सामने गेंद फेंकी थी।

विज्ञापन


इसके बाद मैच रेफ्री जैफ क्रो द्वारा इस घटना की समीक्षा के बाद लायन की इस हरकत को क्रिकेट आचार सहिंता के खिलाफ बताया गया। हालांकि उन पर लगे जुर्माने की रकम कितनी होगी, इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन आईसीसी उनकी मैच फीस का कुछ प्रतिशत काट सकती है।

विज्ञापन

Nathan Lyon charged by bcci for throw ball on front of ab de Villiers
David Warner

गौरतलब है कि द. अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स लायन की गेंद पर रन लेने का प्रयास कर रहे थे। तभी टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने गेंद को तेजी से लायन की तरफ थ्रो किया। इसके बाद लॉयन ने पहले गेंद से बेल्स को उड़ाया और उसके बाद गेंद को डीविलियर्स के सामने फेंक दिया।

इस घटना के बाद लायन ने खुद कबूल किया कि मैदान पर उनसे जो हुआ, वो सही नहीं था। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में डेविड वॉर्नर की भूमिका पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन आईसीसी ने  उसे नजरअंदाज कर दिया। दरअसल एबी डीविलियर्स को आउट करने के बाद वॉर्नर ने बेहद आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसके अलावा मैदान और ड्रेसिंग रूम में भी वह कई बार क्विंटन डी कॉक से जुबानी बहस करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed