फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   N Srinivasan group uniting the State Cricket Association to open a front against BCCI CoA

BCCI में चरम पर गुटबाजी श्रीनिवासन खेमे ने खींची बगावत की तलवार

Tue, 30 Jul 2019 07:36 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 30 Jul 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
N Srinivasan group uniting the State Cricket Association to open a front against BCCI CoA
bcci

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। पूर्व बीसीसीआई श्रीनिवासन का गुट सोमवार को दिल्ली में एक बड़ी बैठक करने जा रहा है। दैनिक जागरण अखबार में छपी खबर के मुताबिक इस बैठक में भविष्य की रणनीतियों और बीसीसीआई व राज्य क्रिकेट संघों के चुनाव पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


प्रशासकों की समिति ने हाल ही में  राज्य संघ के चुनाव को 14 सितबंर तक करवाने के निर्देश जारी किए थे। राज्य संघ के चुनाव के बाद 22 अक्टूबर को बीसीसीआई के चुनाव होने हैं।बैठक में राज्य क्रिकेट संघों के बीच फैलाई जा रही गलतफहमियों से बचने पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


मालूम हो कि आठ अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में बीसीसीआई मामले की  सुनवाई होनी है। इससे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मुद्दे के अलावा बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ के चुनाव पर बहस होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक सीओए भ्रम फैलाकर राज्य संघों पर दबाव बनाना चाहती है। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले  बैठक में कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा होगी। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया जाएगा कि सीओए के खिलाफ सभी राज्य क्रिकेट संघ एकजुट हों। बैठक में आठ अगस्त को होने वाली सुनवाई में पक्ष रखने पर भी चर्चा की जाएगी।


खबर के अनुसार बैठक में हिस्सा लेने के लिए करीब 22 से 24 राज्य क्रिकेट संघों को निमंत्रण दिया गया है। इनमें से कुछ दिल्ली आकर बैठक में भाग लेंगे और कुछ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed