फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›    N Srinivasan attends meeting represent BCCI 

BCCI की स्पेशल मीटिंग में पहुंचे श्रीनिवासन, SC में सुनवाई के कारण बैठक टली

Mon, 10 Apr 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 10 Apr 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
 N Srinivasan attends meeting represent BCCI 
बीसीसीआई - फोटो : getty

सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त  प्रशासकों की समिति (सीओए) की ओर से  बीसीसीआई की विशेष आम सभा (एसजीएम) को पहले मंजूरी देने और फिर शिकंजा कसने के बाद रविवार को यह बैठक बुला तो ली गई, लेकिन इसे टालना पड़ा। खास बात यह रही बीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीके खन्ना की अगुवाई में आयोजित इस बैठक में लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर खरे नहीं उतरने वाले एन श्रीनिवासन, निरंजन शाह और टीसी मैथ्यु जैसे लोग भी शामिल हुए।

विज्ञापन


बैठक शुरू तो हुई, लेकिन आईसीसी में बीसीसीआई की नुमाइंदगी को लेकर सीओए की ओर से सुप्रीम कोर्ट की शरण लेने के चलते बैठक को टाल दिया गया। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों का तर्क है कि कोर्ट के आदेशों का कहीं एक बार फिर उल्लंघन न हो इस लिए बैठक टालना बेहतर है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से सोमवार को इस मुद्दे पर सुनवाई होनी है। यही कारण है कि एसजीएम को एक बार फिर बुधवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन


तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का कहना है कि बैठक में शामिल एजेंडा आइटम को लेकर कुछ कानूनी दांवपेंच हैं। सोमवार को अदालत के फैसले का इंतजार करना बेहतर है,  इसके बाद देखते हैं कि बैठक को बुधवार को बुलाया जा सकता है या नहीं। वहीं सीके खन्ना का कहना है कि बैठक को एक बार फिर बुधवार को बुलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का मुख्य एजेंडा आईसीसी में बोर्ड प्रतिनिधि की नुमाइंदगी तय करना था। माना जा रहा था कि यह जिम्मेदारी श्रीनिवासन को दी जाएगी। सीओए को जब इसकी भनक को लगी तो उन्होंने बैठक के आयोजन से  पहले नियमावली निकाली दी, जिसमें साफ किया गया कि बैठक में वहीं भाग ले सकते हैं जो लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों पर खरे उतरते हैं। सीओए का इशारा श्रीनिवासन की ओर था। श्रीनिवासन 70 के हो चुके हैं। बीसीसीआई में उनके नौ साल भी हो चुके हैं। टीएनसीए में भी उनके नौ साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने अध्यक्ष पद नहीं छोड़ा है। यही कारण है कि बैठक शुरू होने से पहले ही सीओए ने सुप्रीम कोर्ट में केस डालते हुए आदेश मांग लिया कि बोर्ड की ओर से आईसीसी में जाने वाले कौन से पदाधिकारी योग्य हो सकते हैं? कोर्ट को इस संबंध में कल फैसला सुनाना है। अगर एसजीएम में आईसीसी में नुमाइंदगी को लेकर फैसला कर लिया जाता तो एक बार फिर कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन होता, जिसके चलते इसे टालना बेहतर समझा गया।

बैठक में राजीव शुक्ला, सौरव गांगुली, रंजीव बिस्वाल शामिल हुए, लेकिन अनुराग ठाकुर और अजय शिर्के ने दूरी बनाकर रखी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed