{"_id":"588f45904f1c1b8b1de80150","slug":"cag-vinod-rai-aapointed-bcci-head-by-supreme-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पूर्वांचल का बढ़ा सम्मानः गाजीपुर के लाल को बीसीसीआई में मिली बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल का बढ़ा सम्मानः गाजीपुर के लाल को बीसीसीआई में मिली बड़ी जिम्मेदारी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
Updated Mon, 30 Jan 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
पद्मश्री विनोद राय के गांव में जश्न का माहौल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पूर्व महा लेखानिरीक्षक (CAG) विनोद राय को बीसीसीआई का प्रशासन समिति का मुखिया बनाया है।
श्री विनोद राय मूल रूप से यूपी के गाजीपुर जनपद के परसा गांव निवासी है। इससे जहां जिले के लोगों में हर्ष है, वहीं उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने देश की सर्वोच्च क्रिकेट संस्था बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) का कामकाज देखने के लिए चार प्रशासकों का पैनल नियुक्त किया है।
पूर्व सीएजी विनोद राय को इस पैनल का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पैनल में उनके अलावा इतिहासकार रामचंद्र गुहा, आईडीएफसी बैंक के विक्रम लिमये और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एदुलजी को शामिल किया गया है।
वहीं आईसीसी में भारतीय बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिए विक्रम लिमये और बीसीसीआई के ज्वॉइंट सचिव अमिताभ चौधरी को नियुक्त किया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटा दिया था।
विज्ञापन
पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय का जन्म गाजीपुर जिले के परसा गांव में 23 मई 1948 को भोलानाथ राय के द्वितीय पुत्र के रूप में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र से परास्नातक की डिग्री हासिल की।
बाद में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।

टू-जी स्पेक्ट्रम, कोयला घोटाला को लाए सामने
गत वर्ष राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा
- फोटो : अमर उजाला
1972 में इनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ। विभिन्न पदों पर होते हुए बैंकिंग सेक्रेटरी भारत सरकार के पद पर रहने के बाद इन्हें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक बनाया गया।
इनके कार्यकाल के दौरान टू-जी स्पेक्ट्रम, कोयला घोटाला सामने आने के बाद श्री राय सुर्खियों में आए।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के बाह्य लेखा परीक्षकों के अध्यक्ष रहे।
राजग की सरकार बनने के बाद 28 फरवरी 2016 को इन्हें बैंक बोर्ड ब्यूरो का चेयरमैन बनाया गया।
मालूम हो कि श्री राय को गत वर्ष राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। उनके बड़े भाई कमलनयन राय ने रक्षा मंत्रालय में डीआरडीओ से अवकाश ग्रहण किया है।
छोटे भाई पुष्पेंद्र राय मणिपुर में आईएएस कैडर से अवकाश ग्रहण कर स्टेट बैंक में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।