{"_id":"6759ace27ad03f144c0c8771","slug":"mumbai-vs-vidarbha-and-delhi-vs-uttar-pradesh-syed-mushtaq-ali-trophy-2024-match-report-ajinkya-rahane-shine-2024-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SMAT: विदर्भ पर भारी पड़ी अजिंक्य रहाणे की पारी, मुंबई सेमीफाइनल में पहुंचा; यूपी को दिल्ली से मिली हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SMAT: विदर्भ पर भारी पड़ी अजिंक्य रहाणे की पारी, मुंबई सेमीफाइनल में पहुंचा; यूपी को दिल्ली से मिली हार
Wed, 11 Dec 2024 08:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरु
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Dec 2024 08:48 PM IST
सार
लक्ष्य का पीछा करते हुए पृथ्वी शॉ और रहाणे ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़कर मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाई। पृथ्वी 26 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए और अर्धशतक लगाने से चूक गए।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : Screen Grab
विस्तार
अजिंक्य रहाणे की 45 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 84 रन की पारी के दम पर मुंबई ने विदर्भ को छह विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्थव तायडे और अपूर्व वानखेड़े के अर्धशतकों से 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में रहाणे के अलावा सूर्यांश शेडगे की 12 गेंदों पर एक चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 36 रनों की पारी के दम पर मुंबई ने 19.2 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Trending Videos
लक्ष्य का पीछा करते हुए पृथ्वी शॉ और रहाणे ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़कर मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाई। पृथ्वी 26 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए और अर्धशतक लगाने से चूक गए। मुंबई के इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (5) और सूर्यकुमार यादव (9) के विकेट जल्द ही गंवा दिए, लेकिन रहाणे टिके रहे और उन्होंने तेज तर्रार पारी खेल अर्धशतक पूरा किया। रहाणे की पारी का अंत यश ठाकुर ने किया। रहाणे के आउट होने के बाद शिवम दुबे और सूर्यांश ने मोर्चा संभाला और मुंबई को जीत दिलाने में सफल रहे। शिवम 22 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुज रावत के दम पर जीती दिल्ली
बंगलूरु में खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 19 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनुज रावत के 33 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम निर्धारित ओवर में 174 रन ही बना सकी।

प्रियम के अलावा यूपी के अन्य बल्लेबाज रहे फेल
उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और प्रियांश आर्या (44) तथा यश ढुल (42) ने पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने दमदार पारी खेली और दिल्ली को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश के लिए प्रियम गर्ग ने 34 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके जिस कारण उत्तर प्रदेश की टीम लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी।