{"_id":"5ae02f514f1c1b3b0b8b669b","slug":"mumbai-indians-will-soon-take-a-call-on-kieron-pollard","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई इंडियंस जल्द लेगी किरोन पोलार्ड पर बड़ा फैसला, कोच ने मांगा 24 घंटे का समय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई इंडियंस जल्द लेगी किरोन पोलार्ड पर बड़ा फैसला, कोच ने मांगा 24 घंटे का समय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
किरोन पोलार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को शर्मनाक शिकस्त झेलने के बाद मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि वह जल्द ही ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड के अंतिम एकादश में शामिल होने को लेकर कोई फैसला सुनाएंगे।
विज्ञापन
मैच के बाद जयवर्धने ने कहा, 'जी हां, पोलार्ड संघर्ष कर रहा है। मगर सिस्टम के तहत हम उस पर विश्वास करते हैं। आपको अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताना होता है। अगर कोई सफल नहीं हो रहा तो आप उसे टीम से बाहर नहीं कर सकते। आपको टीम संयोजन के हिसाब से फैसला लेना होता है।'
विज्ञापन
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने आगे कहा, 'एक कोच के रूप में मुझे उनकी जगह पर फैसला लेना होगा। मगर अभी कहना कुछ सही नहीं होगा। मुझे 24 घंटे की जरूरत है। मैं इस बारे में ज्यादा भावनात्मक नहीं हो सकता।'
विज्ञापन
मुंबई को आईपीएल 2018 में मंगलवार को पांचवीं शिकस्त झेलनी पड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई के सामने 119 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए 'हिटमैन' की ब्रिगेड सिर्फ 87 रन पर ऑलआउट हुई।
जयवर्धने ने मुंबई की पिच पर हैरानी जताते हुए कहा, 'मुझे विकेट का धीमापन देखकर अटपटा लगा। यह ताजा विकेट था और पहले इसका इस्तेमाल भी नहीं हुआ था। यह होम टीम होने के नाते हमारे लिए आदर्श विकेट नहीं था। मगर मैं इसे दोषी नहीं ठहराऊंगा। हम स्थिति को समझकर खेलना चाहिए था। यह निराशाजनक है कि हम हारे।'