फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians vs delhi daredevils ipl 2018 ninth match preview from wankhede stadium

MIvDD: रोहित-गंभीर में होगी जोरदार भिड़ंत, पहली जीत के लिए जी-जान लगाएंगे खिलाड़ी

Sat, 14 Apr 2018 03:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
mumbai indians vs delhi daredevils ipl 2018 ninth match preview from wankhede stadium
मुंबई इंडियंस vs दिल्ली डेयरडेविल्स

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीमें शनिवार को आईपीएल-11 में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से वानखेड़े स्टेडियम में उतरेंगी। दोनों टीमें मौजूदा संस्करण में अब तक दो-दो मुकाबले खेल चुकी हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन


मुंबई को चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पराजित होना पड़ा जबकि गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली डेयरडेविल्स को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


मुंबई टीम में कप्तान रोहित शर्मा, विंडीज के एविन लुइस, किरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं, जो शुरुआती दोनों मुकाबलों में असफल रहे हैं। रोहित लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में खेल सकते हैं, जो मुंबई के लिए अच्छे संकेत हैं। गेंदबाजी में लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे ने पिछले दो मुकाबालों में बेहतरीन गेंदबाजी की है। उन्होंने अब तक कुल सात विकेट लिए हैं। इस समय पर्पल कैप उन्हीं के पास है। एक बार फिर वह रोहित शर्मा के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।


उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं दिल्ली के बल्लेबाज

दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज भी अब तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कप्तान गौतम गंभीर, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जेसन रॉय और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो सहित स्थानीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर से बल्लेबाजी में डेयरडेविल्स को काफी उम्मीदें होंगी।

संभावित टीमें:

मुंबई इंडियंस- एविन लेविस, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), प्रदीप सांगवान/हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, कृनाल पांड्या, मयंक मार्कंडे, बेन कटिंग, मुस्ताफिजुर रहमान और जसप्रीत बुमराह।


दिल्ली डेयरडेविल्स: गौतम गंभीर (कप्तान), कॉलिन मुनरो, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, क्रिस मॉरिस, विजय शंकर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज नदीम, राहुल तेवटिया, ट्रेंट बोल्ट और मोहम्मद शमी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed