फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians predicted eleven in first match against csk

IPL 2018: CSK के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकती है मुंबई इंडियंस

Sat, 07 Apr 2018 02:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
mumbai indians predicted eleven in first match against csk
मुंबई इंडियंस

आईपीएल सीजन-11 के लिए सभी आठ टीमों ने अपनी कमर कस ली है। इस सीजन में पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और आईपीएल में दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आज शाम 8 बजे वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन


इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए ग्याराह सबसे बेहतर विकल्प चुनना बिल्कुल आसान नहीं होगा। मुंबई के पास न सिर्फ एक बेहतर कप्तान है, बल्कि शानदार खिलाड़ियों की भी कमी नहीं है। टीम की मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी से आईपीएल सीजन-11 का पहला मैच कई यादगार रिकॉर्ड का साक्षी बन सकता है।
विज्ञापन


ओपनर्स
चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में ओपनिंग करने का मौका बाएं हाथ के भारतीय युवा बल्लेबाज इशान किशन और कैरीबियाई खिलाड़ी इविन लुइस को मिल सकता है। 3.8 रुपये में बिके इविन लुइस कम गेंदों पर ज्यादा रन बटोरने में माहिर हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

mumbai indians predicted eleven in first match against csk
मुंबई इंडियंस - फोटो : ESPN
रोहित शर्मा के बाद आईपीएल के अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। लंबे समय तक केकेआर के लिए खेलने वाले सूर्याकुमार को इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। वहीं रनों की गति को बढ़ाने और टीम को अच्छा फिनिश दिलाने के लिए कैरीबियाई ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड को मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने भेजा जा सकता है।

मुंबई के दो चमकते सितारे हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या को क्रमश: छठे और सातवें नंबर पर उतारा जा सकता है। दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए तेजी से रन बटोरने का काम करते हैं। कृणाल न सिर्फ अपने स्पिन अटैक से विपक्षी टीम के स्कोर बोर्ड पर ब्रेक लगाते हैं, बल्कि तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन भी बनाते हैं।

mumbai indians predicted eleven in first match against csk
राहुल चाहर - फोटो : अमर उजाला

स्पनिर्स
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज राहुल चहर को चेन्नई के खिलाफ गेंदबाजी की कमान संभालने का मौका मिल सकता है। उनकी मौजूदगी कृणाल पांड्या के स्पिन गेंदबाजी के डिपार्टमेंट को ज्यादा मजबूत बनाएगी। बता दें कि इस साल न्यूजीलैंड में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनके सेलेक्शन की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन आखिरी समय में उन्हें मौका नहीं मिल पाया। हालांकि उन्हें दूसरी बार भी आईपीएल खेलने का मौका मिल गया।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी हमेशा से उसका मजबूत पक्ष रही है। इस सीजन में मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह समेत जेसन बेहरनडॉर्फ, पैट कमिंस और मुस्ताफिजुर रहमान जैसे तेज गेंदबाज हैं। चेन्नई के खिलाफ पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस को गेंदबाजी में लीड करने का मौका मिल सकता है, तो वहीं मुस्ताफिजुर और बुमराह डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed