{"_id":"5714a0474f1c1b005910fbd5","slug":"mumbai-indians-opt-for-jaipur-pune-choose-visakhapatnam-as-their-home-grounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई का मेजबान बनेगा जयपुर, कानपुर में हो सकते हैं आईपीएल के मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई का मेजबान बनेगा जयपुर, कानपुर में हो सकते हैं आईपीएल के मैच
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Apr 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर जयपुर में आईपीएल के मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई से बैन के बाद यहां पर आईपीएल के मैच नहीं खेले जा रहे थे, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बदली कि फिर से उसकी वापसी हो गई।
विज्ञापन
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम को तो पुणे ने विशाखापत्नम को आईपीएल मैचों के लिए अपना घरेलू मैदान चुन लिया है।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीसीसीआई को सूखे से प्रभावित महाराष्ट्र राज्य में मई में होने वाले आईपीएल मैचों को दूसरे मैदानों पर कराने के लिए फ्रेंचाइजी टीमों को अपने घरेलू मैदान को तय करने का मौका दिया था। फैसले के बाद मई में मुंबई, पुणे और नागपुर में होने वाले 13 मैचों के लिए फिर से कार्यक्रम बनाना होगा।
विज्ञापन
आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को पुणे और मुंबई टीमों के प्रतिनिधियों के साथ मुद्दे को लेकर बैठक की। इसके बाद शुक्रवार को आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा था, "हम आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सामने प्रस्ताव रखेंगे कि फाइनल और पहला क्वालीफायर बंगलूरू और क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर को कोलकाता स्थानातंरित कर दिया जाए। मुंबई और पुणे से बात करने के बाद हमने उन्हें रायपुर, जयपुर, कानपुर और विशाखापट्टनम के विकल्प दिए हैं। मुंबई ने अपने निर्णय के लिए दो दिन का समय मांगा है। पुणे ने विशाखापट्टनम को अपनी प्राथमिकता में रखा है। हम गवर्निंग काउंसिल के सामने पुणे का प्रस्ताव रखेंगे।"
विज्ञापन
मुंबई के अलावा पुणे महाराष्ट्र से खेलने वाली दूसरी फ्रेंचाइजी टीम है पुणे जिसने पहले से ही विशाखापट्टनम को तय कर रखा था। शुक्ला ने पहले से कह दिया था कि राजस्थान क्रिकेट संघ पर भले ही बोर्ड ने बैन लगाया हो, लेकिन मैदान पर कोई बंदिश नहीं है। मुंबई के लिए इसे घरेलू मैदान चुनना आसान भी था क्योंकि उसने कई मैच यहां पर खेले हैं।
शुक्ला जो उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के भी अध्यक्ष हैं ने बताया कि कानपुर में भी 2 मैच खेले जा सकते हैं। 19 और 21 मई को कानपुर में आईपीएल के मैच खेले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन पार्क में फ्लडलाइट्स को लेकर जो दिक्कतें थी वो अब खत्म हो गई हैं। कुछ ही दिनों में वहां पर निरीक्षण के लिए एक दल जाएगा। उम्मीद है कि कानपुर में आईपीएल के मैच हो सकते हैं।
हालांकि कहा जा रहा है कि कानपुर को 21 मई को गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की मेजबानी मिल सकती है। पहले 2 मैच की मेजबानी मिलने की खबर थी। लेकिन इसके पीछे सुविधाओं की कमी अहम कारण माना जा रहा है। 5 सितारा होटल की कमी और एयरपोर्ट का मैदान से काफी दूर होना अहम कारणों में से हैं।