{"_id":"67f54d095aa10af4ef00a702","slug":"mumbai-indians-head-coach-mahela-jayawardene-says-jasprit-bumrah-return-will-boost-team-pace-attack-ipl-2025-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'बुमराह की वापसी से आक्रमण मजबूत', मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच जयर्वधने ने दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'बुमराह की वापसी से आक्रमण मजबूत', मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच जयर्वधने ने दिया बयान
Tue, 08 Apr 2025 09:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Apr 2025 09:51 PM IST
सार
बुमराह ने पीठ की चोट के कारण इस साल जनवरी से कोई मैच नहीं खेला था। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।
विज्ञापन
बुमराह
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण तीन महीने तक बाहर रहने के बाद वापसी पर सहज नजर आ रहे हैं और उनके शामिल होने से टीम के आक्रमण को मजबूती मिली है। बुमराह ने पीठ की चोट के कारण इस साल जनवरी से कोई मैच नहीं खेला था। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।
विज्ञापन
मुंबई की टीम यह मैच 12 रन से हार गई थी। जयवर्धने ने कहा, मैंने उनसे बात की और वह अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। वह निराश भी हैं, क्योंकि वह वापसी पर टीम को जीत दिलाना चाहते थे। उनकी गति अच्छी है और वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उनके आने से हमारे पास अधिक विकल्प हो गए हैं। हमारे पास दो स्विंग गेंदबाज हैं और हमें सबसे पहले उन्हें वह मौका देना होगा। बुमराह तीन महीने बाद वापसी कर रहे हैं और हम उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का माहौल देना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी चोट
बुमराह को चार जनवरी को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे जिसे भारत ने जीता था। मार्च 2023 में बुमराह की पीठ की सर्जरी भी हुई थी। हालांकि, तब से लेकर जनवरी 2025 तक वह लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्हें काफी गेंदबाजी करनी पड़ी। ऐसे में वही समस्या दोबारा उत्पन्न हुई। अब वह फिर से मैदान पर लौट गए हैं। बुमराह ने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलकर ही आईपीएल में डेब्यू किया था और वह तभी से इस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने इस लीग में अब तक 134 मैचों में 165 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें: PBKS vs CSK: प्रियांश आर्या आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज, हेड की बराबरी की

मुंबई के लिए अच्छा नहीं जा रहा सत्र
मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल 2025 में पांच मैच खेले हैं, जिसमें एक जीता और चार हारे हैं। बुमराह की अनुपस्थिति में सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर और अश्विनी कुमार को डेब्यू कराया गया था। बुमराह की अनुपस्थिति में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे थे और कप्तान हार्दिक पांड्या लाइन-अप में अन्य सीम-गेंदबाजी विकल्प हैं। बुमराह की वापसी से यह गेंदबाजी लाइन अप और मजबूत हो गया है।