फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Priyansh Arya is the joint fourth batsman to score the fastest century in IPL during match against CSK

PBKS vs CSK: प्रियांश आर्या आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज, हेड की बराबरी की

Tue, 08 Apr 2025 08:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Apr 2025 08:42 PM IST
सार

प्रियांश ने इस मामले में सनराइडर्स हैदराबाद के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड की बराबरी कर ली है जिन्होंने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इतने ही गेंदों पर शतक लगाया था।

विज्ञापन
Priyansh Arya is the joint fourth batsman to score the fastest century in IPL during match against CSK
प्रियांश आर्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 39 गेंदों पर शतक लगाया। प्रियांश इसके साथ ही आईपीए इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। प्रियांश ने इस मामले में सनराइडर्स हैदराबाद के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड की बराबरी कर ली है जिन्होंने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इतने ही गेंदों पर शतक लगाया था।
विज्ञापन

सीएसके के खिलाफ जमकर गरजा बल्ला 
प्रियांश आर्या का बल्ला चेन्नई के खिलाफ जमकर गरजा। उन्होंने महज 39 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। प्रियांश का आईपीएल में यह पहला शतक है। वह 42 गेंदों में 103 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शशांक सिंह के साथ छठे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
गेंदें खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
30 क्रिस गेल आरसीबी  पुणे वॉरियर्स इंडिया  बेंगलुरु 2013
37 यूसुफ पठान राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस मुंबई 2010
38 डेविड मिलर किंग्स इलेवन पंजाब आरसीबी  मोहाली 2013
39 ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद आरसीबी बेंगलुरु 2024
39 प्रियांश आर्या पंजाब किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स मुल्लांपुर 2025
विज्ञापन

शतक लगाने वाले आठवें अनकैप्ड बल्लेबाज
प्रियांश आईपीएल में शतक लगाने वाले आठें अनकैप्ड बल्लेबाज हैं। वह इस मामले में शॉन मार्श, यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। आईपीएल में शतक लगाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों में शॉन मार्श (2008), मनीष पांडे (2009), पॉल वालथटी (2009), देवदत्त पडिक्कल (2021), रजत पाटीदार (2022), यशस्वी जायसवाल (2022), प्रभसिमरन सिंह (2023) और प्रियांश आर्या (2025) शामिल हैं।

13 गुना अधिक दाम पर बिके थे प्रियांश 
प्रियांश का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और आईपीएल के 18वें सीजन के लिए पिछले साल हुई मेगा नीलामी में पंजाब ने प्रियांश को 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। यानी उनके मूल्य में करीब 13 गुना की बढ़ोतरी हुई थी। प्रियांश घरेलू सर्किट में जाना पहचाना नाम हैं। कुछ समय पहले अगस्त 2024 में वह तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। उनकी पावर हिटिंग की तब पूरी दुनिया कायल हुई थी और तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिक सकते हैं। ऐसा ही हुआ भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed