फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni Visits Pitch In Debut Test Test For Ranchi

तीसरे टेस्ट से पहले 'तैयारी' करने मैदान में पहुंचे धोनी

Thu, 09 Mar 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 09 Mar 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Visits Pitch In Debut Test Test For Ranchi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : News World
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहले टेस्ट में जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रन से मात दी, तो दूसरे टेस्ट में बाजी 75 रन से भारत ने बाजी मारी। सीरीज का तीसरा मैच 16 मार्च से रांची में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम न सिर्फ सीरीज में बढ़त बना लेगी, बल्कि यह भी तय कर लेगी कि वो सीरीज नहीं हारेगी। ऐसे में इस मैच का महत्व और बढ़ जाता है।
विज्ञापन


इसी वजह से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने पिच का मुआयना किया। धोनी को स्टेडियम के पिच क्यूरेटर के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। इसके साथ ही धोनी ने अपने गृह राज्य में होने वाले इस टेस्ट की तैयारियों का भी जायजा लिया। पहले खबरे थी कि धोनी कोलकाता से बंगलूरू जाएंगे, मगर वो रांची लौट गए।
विज्ञापन


हालांकि, पिच क्यूरेटर समेत क्रिकेट संघ का कहना है कि यह एक रूटीन दौरा था और इसका तीसरे टेस्ट से कोई संबंध नहीं है। धोनी अकसर स्टेडियम आते हैं और वहां बने जिम में भी काफी वक्त बिताते हैं। गौरतलब है कि यह रांची में खेले जाने वाले पहला टेस्ट मैच होगा। रांची 16 मार्च को रांची भारत का 26वां टेस्ट वेन्यू बन जाएगा। इससे पहले पुणे ने भी पहली बार टेस्ट की मेजबानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed