फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni stunned the fans once again with some lightning-quick work behind the stumps during match against MI

CSK vs MI: 43 साल की उम्र में धोनी ने विकेट के पीछे दिखाई फुर्ती, सूर्यकुमार को चकमा देकर किया स्टंप; वीडियो

Sun, 23 Mar 2025 09:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 23 Mar 2025 09:23 PM IST
सार

धोनी ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में जिस तरह सूर्यकुमार को स्टंप किया उससे खुद मुंबई इंडियंस के स्टैंड इन कप्तान भी हैरत में पड़ गए। सूर्यकुमार इस मैच में हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
MS Dhoni stunned the fans once again with some lightning-quick work behind the stumps during match against MI
धोनी - फोटो : PTI
loader

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में विकेट के पीछे गजब की फुर्ती दिखाई। धोनी ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऐसा कारनामा किया जिससे फैंस को उनके पुराने दिनों की याद आ गई। धोनी ने मुंबई की पारी के 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया और सभी को चौंका दिया। 
विज्ञापन

धोनी की स्टंपिंग देखकर चौंके सूर्यकुमार
विकेट के पीछे धोनी कितनी तेजी से बल्लेबाज को चकमा देते हैं ये किसी से छिपा हुआ नहीं है। भारत के लिए खेलने के दौरान माही कई बार ऐसा कर चुके हैं। धोनी 43 साल की उम्र में भी खेल रहे हैं जो अपने आप में बड़ी बात है। धोनी ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में जिस तरह सूर्यकुमार को स्टंप किया उससे खुद मुंबई इंडियंस के स्टैंड इन कप्तान भी हैरत में पड़ गए। सूर्यकुमार इस मैच में हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे हैं। हार्दिक पिछले सीजन धीमी ओवर गति के लिए एक मैच का प्रतिबंध झेल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: आईपीएल में अपना सर्वोच्च टोटल बनाने के बावजूद हारी राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स की जीत से शुरुआत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पलक झपकते ही धोनी ने किया स्टंप 
दरअसल, मुंबई की पारी के दौरान 10.3 ओवर में जब नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने सूर्यकुमार को गुगली डाली। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गई और सूर्यकुमार ने क्रीज से बाहर आकर शॉट खेलने की कोशिश की। सूर्यकुमार गेंद मिस कर बैठे, लेकिन विकेट के पीछे खड़े धोनी ने उन्हें स्टंप करने में जरा भी देर नहीं लगाई। धोनी की फुर्ती का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने 0.12 सेकेंड में ही सूर्यकुमार को स्टंप किया। धोनी ने आउट की अपील की और अंपायर ने तीसरे अंपायर का सहारा लिया। हालांकि, सूर्यकुमार धोनी की तेजी से पूरी तरह वाकिफ हैं, इसलिए उन्होंने तीसरे अंपायर के फैसले का इंतजार किए बिना ही पवेलियन लौटने का फैसला लिया। बाद में टीवी रिव्यू में साफ दिखा कि सूर्यकुमार के क्रीज में पैर रखने से पहले ही धोनी ने गेंद स्टंप पर मार दी थी।

ये भी पढ़ें: DC vs LSG Playing 11: नए कप्तानों की अगुआई में अभियान शुरू करेगी लखनऊ और दिल्ली, राहुल-पंत की होगी भिड़ंत
विज्ञापन

सीएसके को मिला 156 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के  सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है। रविवार को आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। वहीं, सीएसके के लिए नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा नाथन एलिस और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed