फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS dhoni shares two memorable moments of his life chants of vande mataram was more precious

2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में वंदे मातरम की गूंज है धोनी के दिल के सबसे करीब, साझा किए दो यादगार पल

Thu, 28 Nov 2019 02:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 28 Nov 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
MS dhoni shares two memorable moments of his life chants of vande mataram was more precious
एमएस धोनी - फोटो : social media

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी समय बाद मीडिया से मुखातिब हुए। बुधवार को एक इवेंट में धोनी ने कई सारी बातें की। उन्होंने टीम में वापसी और संन्यास को लेकर भी अपना पक्ष रखा। भारतीय क्रिकेट को कई यादगार पल देने वाले और बड़े टूर्नामेंटों में टीम को चैंपियन बनाने वाले धोनी ने अपने यादगार पलों को मीडिया के साथ साझा किया।

विज्ञापन


धोनी ने कहा, ‘मैं यहां दो घटनाओं का जिक्र करना चाहूंगा। हम 2007 में (टी-20) विश्व कप के बाद भारत आए और हमनें खुली बस में यात्रा की और हम मैरीन ड्राइव (मुंबई) में खड़े रहे। हर तरफ जाम लगा था और लोग हमारे स्वागत के लिए अपनी कारों में आए थे। इसलिए मुझे हर किसी के चेहरे पर खुशी देखकर अच्छा लगा था। क्योंकि दर्शकों में कई ऐसे लोग रहे होंगे जिनकी उड़ान छूट गई होगी, हो सकता है कि वे किसी महत्वपूर्ण काम से जा रहे हो। वह शानदार स्वागत था। पूरा मैरीन ड्राइव एक छोर से दूसरे छोर तक भरा था। 
विज्ञापन


माही ने दूसरे वाकये का जिक्र करते हुए 2011 विश्व कप फाइनल को याद किया। मैच में जब 15-20 रन चाहिए थे तब जिस तरह से वानखेड़े स्टेडियम में दर्शक ‘वंदे मातरम’ का उदघोष कर रहे थे। ये दो वाकये हैं। मुझे लगता है कि उन्हें दोहराना बहुत मुश्किल होगा। ये दो घटनाएं मेरे दिल के काफी करीब हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय टीम ने धोनी के नेतृत्व में टी-20 और वनडे विश्व कप जीते थे और देश को खुशी का मौका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed