टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपनी बेटी जीवा के साथ गुदगुदाते वीडियो बनाकर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इस कड़ी ने धोनी ने एक और वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
बेटी जीवा को भोजपुरी सिखा रहे धोनी, VIDEO में पूछा- कइसन बा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। धोनी अपनी बेटी जीवा को सभी भाषाओं का ज्ञान दे रहे हैं। वीडियो ने धोनी नन्हीं जीवा को तमिल, भोजपुरी, उर्दू, बंगाली, हिंदी और पंजाबी समेत आदि भाषाओं की सिख दे रहे हैं।
इस वीडियो में धोनी पहले अलग-अलग भाषा बोलते हैं, जिसके बाद उनकी बेटी जीवा उसी भाषा को दोहराती है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी धोनी अपनी बेटी के साथ मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।
बता दें कि धोनी इस समय इंडियन टी-20 लीग में व्यस्त हैं। बावजूद इसके वो अपनी बेटी के साथ मस्ती करने से नहीं चूकते हैं। इस लीग का पहला मैच बैंगलोर और चेन्नई के बीच खेला गया, जिसने धोनी की अगुआई वाली चेन्नई की टीम ने विराट की टीम बैंगलोर को 7 विकेट से हराया।
टॉस हारकर विराट की टीम बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 70 रन पर ऑलआउट हो गए। जवाब में चेन्नई की टीम 14 गेदें शेष रहते ही यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।