फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni mom dad corona positive health updates support has been set up says CSK coach Fleming

धोनी के माता-पिता को कोरोना: CSK फ्रैंचाइजी कर रहा मदद, पत्नी साक्षी ने दिया स्वास्थ्य पर अपडेट

Thu, 22 Apr 2021 03:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 22 Apr 2021 03:20 PM IST
सार

  • बुधवार को पॉजिटिव आई थी कोरोना रिपोर्ट
  • रांची के अस्पताल में जारी है इलाज
  • CSK फ्रैंचाइजी ने की पूरी व्यवस्था
  • धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे

विज्ञापन
MS Dhoni mom dad corona positive health updates support has been set up says CSK coach Fleming
महेंद्र सिंह धोनी का परिवार - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता का रांची में इलाज जारी है। दोनों को बुधवार को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी सेहत में सुधार आया है और हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। इस बीच धोनी आईपीएल में अपनी टीम के साथ व्यस्त हैं। सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि फ्रैंचाइजी पूरे घटनाक्रम से वाकिफ है। धोनी के परिवार की हर संभव मदद की जा रही है।

विज्ञापन


CSK फ्रैंचाइजी कर रहा मदद
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और कभी चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज रहे फ्लेमिंग बीते कई सीजन से टीम के कोच की भूमिका निभा रहे हैं। धोनी के साथ उनकी अच्छी जुगलबंदी है। केकेआर के खिलाफ जीत के बाद उन्होंने कहा, 'वाकई यह हर किसी के लिए मुश्किल वक्त है। फ्रैंचाइजी ने हर खिलाड़ी से कोरोना के बिगड़ते हालात पर बात की है और उनकी गैरमौजूदगी में परिवार के सेहत के सेहत की जिम्मेदारी भी उठाई है।'
विज्ञापन


खाली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच
देश में कोरोना के भयंकर संक्रमण के बीच खाली स्टेडियम में आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन हो रहा है। खिलाड़ी और स्टाफ बायो-बबल में रहते हैं। बावजूद इसके कोलकाता नाइटराइडर्स, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, हालांकि अब सभी स्वस्थ्य हो चुके हैं और अपनी-अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी ने भी दिया सास-ससुर पर अपडेट
इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने भी सोशल मीडिया पर अपने सास-ससुर के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया। साक्षी ने बताया कि उनके ससुर पान सिंह और सास देविका की तबीयत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने साथ ही दुआ करने वालों का भी शुक्रिया अदा किया। इससे पहले अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टर्स ने बताया था कि दोनों का ऑक्सीजन स्तर ठीक है।


फिलहाल नंबर एक चेन्नई सुपरकिंग्स
9 अप्रैल से शुरू हुए आईपीएल में तीन बार की चैंपियन सीएसके की टीम लगातार तीन जीत से शीर्ष पर काबिज है। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसे रवैये में बदलाव और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के जुड़ाव का परिणाम बताया है। छह महीने पहले यूएई में वह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। फ्लेमिंग ने कहा कि अगर उनकी टीम अगले दो मैचों में भी जीत हासिल करती है तो अच्छा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed