फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: क्या अगला सीजन नहीं खेलेंगे धोनी, चेपॉक में खेल चुके आखिरी मैच? रैना के साथ मिलकर फैंस का आभार जताया

Sun, 12 May 2024 10:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 May 2024 10:13 PM IST
सार

इस सीजन लीग राउंड में अपने आखिरी होम मैच के बाद ही धोनी ने चेन्नई के चेपक में लैप ऑफ ऑनर लिया। उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के चक्कर लगाए और टीम को हमेशा समर्थन देने के लिए फैंस का आभार जताया।

विज्ञापन
MS Dhoni Lap of Honour, Meets Raina, CSK Players gets medals; Dhoni retiring from IPL? Know details IPL 2024
धोनी रैना - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीएसके ने आरआर को पांच विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह चेन्नई का इस सीजन का आखिरी होम मैच था। टीम ने अब तक 13 मुकाबलों में से सात जीते हैं और उसके 14 अंक हैं। टीम ने छह मैच हारे भी हैं। अंक तालिका में ऋतुराज गायकवाड़ की टीम तीसरे स्थान पर है। सीएसके को अब एक और मैच खेलना है, जो कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगा। ऐसे में सीएसके को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए उस मैच को जीतना ही होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
MS Dhoni Lap of Honour, Meets Raina, CSK Players gets medals; Dhoni retiring from IPL? Know details IPL 2024
धोनी और रैना - फोटो : IPL/BCCI
धोनी और सीएसके की टीम का लैप ऑफ ऑनर
बहरहाल, इस सीजन लीग राउंड में अपने आखिरी होम मैच के बाद ही धोनी ने चेन्नई के चेपक में लैप ऑफ ऑनर लिया। उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के चक्कर लगाए और टीम को हमेशा समर्थन देने के लिए फैंस का आभार जताया। धोनी के साथ टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन समेत पूरी टीम नजर आई। लैप ऑफ ऑनर से पहले सभी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक पहनाया गया। सभी खिलाड़ी एक लाइन में खड़े हुए और उन्हें टीम के मालिक एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ ने सभी को पदक पहनाया। 

थाला से मिले चिन्ना थाला
इसके बाद धोनी ने स्टेडियम में मौजूद फैंस का खास तरीके से आभार जताया। इतना ही नहीं 'थाला' धोनी से मिलने 'चिन्ना थाला' सुरेश रैना भी पहुंचे। रैना 2021 तक सीएसके की टीम का हिस्सा रहे थे। वह सीएसके की टीम और आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से भी एक हैं। रैना ने माही को गले लगाया और फिर बाकी टीम मेट के साथ मिलकर स्टेडियम में मौजूद फैंस का हमेशा समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा किया। धोनी के हाथ में एक रैकेट था और उन्होंने सीएसके के लोगो वाली टेनिस बॉल को दर्शकों को गिफ्ट के तौर पर दिया। माही के कहने पर रैना ने भी रैकेट से कुछ गेंद फैंस को पहुंचाए। वहीं, सीएसके के बाकी खिलाड़ी भी रैकेट से फैंस को गेंद गिफ्ट करते नजर आए।

ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि धोनी ने प्लेऑफ से पहले सीएसके के 13वें मैच में ही लैप ऑफ ऑनर क्यों लिया? क्या यह धोनी का आखिरी सीजन है और यह अपने होम ग्राउंड पर धोनी का आखिरी मैच था? क्या अगले सीजन में माही नहीं दिखेंगे? क्या धोनी और सीएसके का साथ छूट जाएगा?
MS Dhoni Lap of Honour, Meets Raina, CSK Players gets medals; Dhoni retiring from IPL? Know details IPL 2024
धोनी और रैन - फोटो : IPL/BCCI
2023 में भी लैप ऑफ ऑनर लिया था
पिछले साल भी धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में लीग राउंड के आखिरी मैच के बाद लैप ऑफ ऑनर लिया था। तब धोनी सीएसके के कप्तान थे। तब भी धोनी की टीम प्लेऑफ के लिए जूझ रही थी। कोलकाता ने उन्हें चेपॉक में हराया था और सीएसके के 15 अंक थे। उनका आखिरी मैच दिल्ली से होना था। हालांकि, चेन्नई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब हुई थी और फिर टीम ने खिताब भी जीता था। 2023 में धोनी ने लैप ऑफ ऑनर के दौरान घुटने में चोट की वजह से खास तरह का नी-बैंड भी पहन रखा था।

पिछले सीजन और इस सीजन भी धोनी के पैर में कुछ परेशानी दिखी है। मैचों के दौरान कई बार उन्हें लंगड़ा कर चलते भी देखा गया है। चेपॉक में इस सीजन क्वालिफायर-दो और फाइनल खेला जाना है। ऐसे में चेन्नई की टीम 18 मई को बेंगलुरु के खिलाफ जीत हासिल कर और 16 अंक लेकर अंतिम चार में पहुंचना चाहेगी। हालांकि, अगर सीएसके की टीम नहीं पहुंच पाती है तो यही मैच धोनी का चेपॉक में आखिरी मैच साबित हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी सीजन है। हालांकि, सीएसके के खिलाड़ी उन्हें ट्रॉफी के साथ विदा करना चाहेंगे। धोनी ने पिछले सीजन ही कहा था कि यह उनके करियर का आखिरी दौर है।

2023 में धोनी और चेन्नई के खिलाड़ियों के लैप ऑफ ऑनर का वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Lap of Honour, Meets Raina, CSK Players gets medals; Dhoni retiring from IPL? Know details IPL 2024
चेन्नई के खिलाड़ियों को मेडल पहनाया गया - फोटो : IPL/BCCI
धोनी अहम फैसले अचानक से लेकर लोगों को चौंकाते हैं
हालांकि, माही या टीम मैनेजमेंट या फिर फ्रेंचाइजी के किसी व्यक्ति ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने अभी तक पांच खिताब जीते हैं। टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। इस सीजन की शुरुआत में धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी। 42 साल के हो चुके धोनी का इस तरह फैंस का आभार जताने से फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि यह उनका आखिरी सीजन हो। यह भी हो सकता है कि धोनी ने फैसला ले लिया हो कि यह उनका आखिरी सीजन होगा।

धोनी उन खिलाड़ियों में से रहे हैं जो किसी ऐसे फैसले से पहले कोई भनक भी नहीं लगने देते। चाहे वह 2014 में टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के समय हो या 2017 में वनडे-टी20 की कप्तानी छोड़ने के समय हो या फिर 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के समय हो, धोनी ने कभी किसी को फैसले से पहले कुछ पता नहीं लगने दिया। फ्रेंचाइजी या टीम या फिर खुद धोनी के किसी तरह के पोस्ट के बाद ही लोगों को पता चला। इस सीजन भी ऋतुराज को कप्तानी सौंपने का पता तब चला जब आईपीएल ने ट्रॉफी के साथ सभी कप्तानों की तस्वीर जारी की थी। वह भी सीएसके के मैच से एक दिन पहले।

2024 में लैप ऑफ ऑनर के दौरान की कुछ तस्वीरें



विज्ञापन
MS Dhoni Lap of Honour, Meets Raina, CSK Players gets medals; Dhoni retiring from IPL? Know details IPL 2024
साल 2023 में लैप ऑफ ऑनर के दौरान धोनी - फोटो : IPL/BCCI
हर सीजन आखिरी होम मैच के बाद ऐसा करती है CSK की टीम
ये भी हो सकता है कि धोनी का लैप ऑफ ऑनर होम ग्राउंड पर लीग राउंड खत्म होने पर एक फॉर्मेलिटी हो। ऐसा सीएसके की टीम हर सीजन होम ग्राउंड पर लीग राउंड के अपने आखिरी मैच के बाद करती है। धोनी और बाकी टीम इस दौरान अपने दर्शकों का आभार जताती है और पहले भी हमने ऐसा देखा है। 2019 के बाद 2023 में पहली बार होम-अवे फॉर्मेट पर आईपीएल खेला गया। ऐसे में चेन्नई में भी धोनी 2019 के बाद खेल रहे थे और लैप ऑफ ऑनर का मौका करीब चार साल बाद आया था। इस लिए यह और भी खास बन गया था।

धोनी और पूरी टीम पिछले साल की तरह इस साल भी इस मौके को गंवाना नहीं चाहती थी। 2019 तक लैप ऑफ ऑनर आम बात थी और तब पूरी टीम साथ रहती थी। इसके बाद 2021 में टीम खिताब जीती, लेकिन होम ग्राउंड पर खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में पिछले दो सीजन से लैप ऑफ ऑनर में धोनी के साथ पूरी टीम रही, जिसमें से कुछ खिलाड़ी पहली बार यह देख रहे थे। चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना अभी तय भी नहीं है। ऐसे में आखिरी होम मैच के बाद टीम ने लैप ऑफ ऑनर लिया।

आईपीएल 2023 के बाद लैप ऑफ ऑनर की कुछ और तस्वीरें




अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed